Gautam Gambhir became the head coach of Team India

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच: द्रविड़ की जगह लेंगे, 2027 तक रहेगा कार्यकाल

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच: द्रविड़ की जगह लेंगे, 2027 तक रहेगा कार्यकाल

UNN: गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। 42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है। द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा। गंभीर ने डेढ़ महीने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL-2024 का चैंपियन बनाया था। वे इसी साल कोलकाता की फ्रेंचाइजी के मेंटॉर बने थे। इतना ही नहीं, गंभीर ने अपनी मेंटॉरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार 2 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचाया था।
जय शाह का ट्वीट-
शाह ने X पोस्ट में लिखा- ‘मॉडर्न-डे क्रिकेट का विकास तेजी से हुआ है और गंभीर ने इसे बड़े करीब से देखा हैं। गौतम ने अपने करियर में कई कठिनाइयों को पार किया है। उन्होंने अलग-अलग रोल निभाया है। मुझे भरोसा है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आइडियल पर्सन हैं। उनका क्लियर विजन, एक्सपीरियंस उन्हें भारतीय टीम की कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए सक्षम बनाता है।
देश की सेवा करना गर्व की बात: गंभीर
खुद को हेड कोच बनाए जाने के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘इंडिया मेरी पहचान है और देश की सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात है। टीम इंडिया में वापसी करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, हालांकि कैप अलग होगी, लेकिन मेरा लक्ष्य वही होगा, जो हमेशा से रहा है…हर भारतीय को गौरवान्वित करना। मैन इन ब्लू के कंधों पर 140 करोड़ भारतीयों के सपने हैं और मैं उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।

×
Date : 10 July 2024 Posted By : EDITOR
गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच: द्रविड़ की जगह लेंगे, 2027 तक रहेगा कार्यकाल
News Image

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच: द्रविड़ की जगह लेंगे, 2027 तक रहेगा कार्यकाल

UNN: गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। 42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है। द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा। गंभीर ने डेढ़ महीने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL-2024 का चैंपियन बनाया था। वे इसी साल कोलकाता की फ्रेंचाइजी के मेंटॉर बने थे। इतना ही नहीं, गंभीर ने अपनी मेंटॉरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार 2 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचाया था।
जय शाह का ट्वीट-
शाह ने X पोस्ट में लिखा- 'मॉडर्न-डे क्रिकेट का विकास तेजी से हुआ है और गंभीर ने इसे बड़े करीब से देखा हैं। गौतम ने अपने करियर में कई कठिनाइयों को पार किया है। उन्होंने अलग-अलग रोल निभाया है। मुझे भरोसा है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आइडियल पर्सन हैं। उनका क्लियर विजन, एक्सपीरियंस उन्हें भारतीय टीम की कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए सक्षम बनाता है।
देश की सेवा करना गर्व की बात: गंभीर
खुद को हेड कोच बनाए जाने के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 'इंडिया मेरी पहचान है और देश की सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात है। टीम इंडिया में वापसी करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, हालांकि कैप अलग होगी, लेकिन मेरा लक्ष्य वही होगा, जो हमेशा से रहा है...हर भारतीय को गौरवान्वित करना। मैन इन ब्लू के कंधों पर 140 करोड़ भारतीयों के सपने हैं और मैं उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]