Putin gives Modi Russia's highest civilian honour

पुतिन ने PM मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया

 

पुतिन ने मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया

UNN: रूस ने मंगलवार, 9 जुलाई को मॉस्को में पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाजा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद उन्हें सम्मानित किया। ये सम्मान सबसे बेहतर काम करने वाले नागरिक या फिर सेना से जुड़े लोगों को दिया जाता है। इससे पहले मोदी दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि जंग के मैदान से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है। समाधान के लिए वार्ता जरूरी है।’ पीएम की इस बात के जवाब में पुतिन ने कहा, ‘आप यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं हम उसके लिए आपके आभारी हैं।’ पीएम ने बातचीत के दौरान आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है।
मोदी रूस में 26 घंटे रहे, पुतिन के साथ 8 घंटे बिताए
मोदी ने दो दिवसीय दौरे पर रूस में 26 घंटे बिताए। इस दौरान पुतिन के साथ 7-8 घंटे रहे। दोनों नेताओं ने औपचारिक और अनौपचारिक चार मीटिंग कीं। प्राइवेट डिनर करने के अलावा उन्होंने साथ में लंच भी किया। रूसी राष्ट्रपति ने मोदी को गोल्फ कार्ट में घुमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल दो चरणों में होगा सम्मेलन, कृषि नवाचारों पर होगी वैश्विक चर्चा भोपाल : केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 […]

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण को किया भूमि-पूजन उद्योगों के उजालों से रौशन हो रहा हमारा मध्यप्रदेश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ऊर्जा – इन्दौर को […]