Gavaskar furious over not including Virat, Rohit for Duleep Trophy

विराट , रोहित को दलीप ट्रॉफी के लिए शामिल नहीं करने पर भड़के गावस्कर

मुम्बई । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के रवैये पर नाराजगी जतायी है। गावस्कर ने कहा कि घरेलू क्रिकेट के लिए चयन प्रक्रिया सही नहीं है। इसमें वरिष्ठ खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा आदि को भी खेलना चाहिये। बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी के लिए चार टीमों की घोष्णा की है। इसमें केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और रवींद्र जडेजा भी शामिल किये गये हैं। पहले कहा गया था कि बोर्ड हर खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय मैचों के ब्रेक के दौरान घरेलू मैच खेलने के लिए कहेगा पर कुछ खिलाड़ियों को राहत दे दी। विशेषकर रोहित , विराट , बुमराह और पांड्या व मो शमी । जहां तक बुमराह की बात है उन्हें फिटनेस बनाये रखने के लिए आराम दिया गया है। हाल के समय में उनकी फिटनेस की समस्याओं को देखते हुए उनके वर्क लोड का ध्यान रखना जरूरी माना गया है। वहीं शमी हाल ही में अपनी सर्जरी से उबरे हैं ऐसे में उनको घरेलू क्रिकेट से राहत देना ठीक है पर पांड्या ने 2018 के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है इसके बाद भी वह घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे।
रोहित और कोहली के न खेलने से लोगों को हैरानी हुई क्योंकि भारत को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंबी टेस्ट सीरीज खेलनी है। गावस्कर ने रोहित और कोहली के दलीप ट्रॉफी से बाहर रहने पर चिंता जताई है और कहा है कि वे बिना ज्यादा अभ्यास के बांग्लादेश टेस्ट सीरीज खेलेंगे। गावस्कर ने कहा,चयनकर्ताओं ने कप्तान रोहित और विराट को दलीप ट्रॉफी के लिए नहीं चुना है, इसलिए वे बिना ज्यादा अभ्यास के बांग्लादेश टेस्ट सीरीज खेलेंगे। गावस्कर ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी तीस साल की उम्र के करीब पहुंच जाता है तो उसके लिए उच्च स्तर बनाए रखना मुश्किल हो जाता है क्योंकि उसकी मांसपेशियों की याददाश्त कमजोर पड़ने लगती है और इसका एक ही उपाय है कि वह नियमित रूप से क्रिकेट खेले।उन्होंने कहा, बुमराह जैसे खिलाड़ी की पीठ की समस्या को देखते हुए उसका ध्यान रखना समझदारी है, लेकिन बल्लेबाजों को शामिल किया जाना था।

×
Date : 20 August 2024 Posted By : EDITOR
विराट , रोहित को दलीप ट्रॉफी के लिए शामिल नहीं करने पर भड़के गावस्कर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]