Mahindra 5-door Thar Rocks launched in India

भारत में महिंद्रा की 5-डोर थार रॉक्स लॉन्च

नई दिल्ली । स्वदेशी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी 5-डोर थार रॉक्स लॉन्च कर दी है।महिंद्रा ने घोषणा की है कि इस गाड़ी की बुकिंग 3 अक्टूबर, 2024 से शुरू होगी। बुकिंग ऑनलाइन और पूरे भारत में ब्रांड डीलरशिप पर शुरू होगी। थार रॉक्स के लिए टेस्ट ड्राइव 14 सितंबर से शुरू होगी और डिलीवरी दशहरे से की जाएगी।
इस गाड़ी के बेस पेट्रोल वेरिएंट (एमएक्सआई) की शुरुआती कीमत 12.99 लाख और बेस डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम है। थार रॉक्स का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टोर, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइडर जैसी कारों से होगा।इस 5-डोर थार में नई ग्रिल, सी-आकार के एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, गोलाकार फॉग लाइट, डुअल-टोन एलॉय व्हील और रियर-डोर-माउंटेड हैंडल दिए गए हैं। पीछे की तरफ इसमें रेक्टेंगुलर एलईडी टेललाइट्स और टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील दिए गए हैं।
इस गाड़ी में नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री, थ्री-प्वाइंटेड सीट बेल्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। महिंद्रा थार रॉक्स में पहला 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 162एचपी की पावर और 330 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 152 एचपी की पावर और 330एनएम का टॉर्क पैदा करता है। दोनों इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़े गए हैं।

×
Date : 20 August 2024 Posted By : EDITOR
भारत में महिंद्रा की 5-डोर थार रॉक्स लॉन्च
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]