ये मेरी किस्मत और प्रोड्यूसर का मुझमें विश्वास था जिससे मुझे यह शो मिला - गीतांजलि टिकेकर - Update Now News

ये मेरी किस्मत और प्रोड्यूसर का मुझमें विश्वास था जिससे मुझे यह शो मिला – गीतांजलि टिकेकर

– ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ की गीतांजलि टिकेकर के साथ एक खास चर्चा

मुंबई : सोनी टीवी के ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ के आगामी ट्रैक में एक्ट्रेस गीतांजलि टिकेकर तारा देवी का रोल निभाती नजर आएंगी। गीतांजलि टिकेकर ने अपने करियर में बहुत से अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनका किरदार एक सशक्त महिला का है, जिसे अपने खानदान पर बहुत गर्व है। अपने बड़े बेटे वीर यानी कुणाल के साथ उनके रिश्ते बिगड़े हुए हैं। उनकी जिंदगी में एकमात्र सुकून है उनके दूसरे पति वीरेंद्र, जो इस रिश्ते में खुद को परे रखकर सोचते हैं ताकि तारा अपने काम में सफल हो सकें।
1. आपको यह शो कैसे मिला और किस बात से प्रेरित होकर आपने इसे चुना?
यह मेरी किस्मत और मेरे प्रोड्यूसर का मेरी काबिलियत पर यकीन था, जिससे मुझे यह शो मिला। जिस तरह से शशि मैम ने मुझे इस किरदार के बारे में बताया, मैं जानती थी कि मैं यह शो जरूर करूंगी। मुझे लगता है ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ एक अनोखा कॉन्सेप्ट है और यह मेरे लिए भी एक अलग अनुभव होगा। इसके अलावा मैं ऐसे शो का हिस्सा बनना चाहती थी, जो मेरे द्वारा पूर्व में किए गए दूसरे सभी शोज़ से अलग हो।‌ ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ की पूरी टीम के साथ काम करना एक बढ़िया अनुभव होगा। मैं इतने मशहूर प्रोडक्शन हाउस और ऐसे बढ़िया चैनल के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए एक बड़ा मौका है। मैं इस टीम के साथ अपनी जिंदगी के एक नए सफर का इंतजार कर रही हूं।
2. अपने किरदार के बारे में बताएं, जो इस शो में विभाजन के बाद दिखाया जाने वाला है?
विभाजन के बाद हमारे देश में बड़ा बदलाव आया था। इसमें कई परिवार बिखर गए और वो अपने ही देश में शरणार्थी बन गए। उनके लिए अपनी जिंदगी दोबारा पटरी पर लाना एक चुनौती थी। शाही परिवारों की भी अपनी तकलीफें थीं। मेरा किरदार भी इन्हीं चुनौतियों पर आधारित है। नलिनी प्रताप सिंह एक प्रांत की रानी हैं। उन्हें अपनी विरासत पर गर्व है और उसकी रक्षा करने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकती हैं। अपने इकलौते बेटे के साथ उनके बिगड़े हुए रिश्ते उनकी जिंदगी का एकमात्र दुख है। उनके बेटे की हरकतें और उन्हें नीचा दिखाने का उसका प्रयास उन्हें हर वक्त परेशान रखता है।
3. आपके रील और रियल किरदार के बीच क्या समानताएं हैं?
मेरा रील और रियल किरदार एक दूसरे से बिल्कुल अलग है। मेरा रील किरदार इतना दयालु और विनम्र नहीं है, जितनी कि मैं रियल में हूं। लेकिन आप कह सकते हैं कि नलिनी मेरा ही अक्स है। वो कुछ भी करके सही बनी रह सकती हैं, क्योंकि वो एक रानी हैं, जिनके लिए एक ही बात मायने रखती है कि वो हर समय सही रहे।
4. आप इसमें एक सख्त मां का रोल निभाएंगी। क्या इस किरदार के लिए आपने कोई खास तैयारी की?
सच कहूं तो इस किरदार की तैयारी के लिए मुझे ज्यादा वक्त नहीं मिला, लेकिन मेरी टीम बहुत बढ़िया है, जिसने मेरे साथ मेहनत की और मैंने भी खुद को स्क्रिप्ट के हवाले कर दिया। मैं सिर्फ राइटर और डायरेक्टर के अनुसार ही चलूंगी, क्योंकि रानी नलिनी के पीछे उन्हीं का दिमाग है। इससे मुझे अपने रोल को समझने में भी मदद मिलेगी। मुझे इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुशी महसूस हो रही है।
5. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे मे कुछ बताएं?
मुझे इस इंडस्ट्री में 19 साल हो गए और मैं इसके अलावा और कहीं नहीं हो सकती थी। इस सफर में काफी उतार-चढ़ाव आए, लेकिन ज्यादातर समय पर मुझे खुशी ही मिली। मैं पुणे में पढ़ाई कर रही थी, जब मैंने एक टीवी शो के लिए ऑडिशन दिया था। उसके बाद रातों-रात मेरी जिंदगी बदल गई, जब मुझे इसमें चुन लिया गया। तब से ही मुंबई मेरा घर रहा है।
6. आगे और क्या कर रही हैं? क्या आप कोई और शो या वेब सीरीज़ में काम करने वाली हैं?
मैं चाहती हूं कि मैं एक बार में एक ही शो का हिस्सा बनूं। इस शो के अलावा मैं इस समय कुछ और नहीं करना चाहती, क्योंकि इससे आपके वर्तमान काम पर भी असर पड़ता है। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मैं ऐसे मुश्किल समय में इतने सुरक्षित और स्वस्थ माहौल में काम कर पा रही हूं।

×
Date : 03 May 2021 Posted By : EDITOR
ये मेरी किस्मत और प्रोड्यूसर का मुझमें विश्वास था जिससे मुझे यह शो मिला – गीतांजलि टिकेकर
News Image

- ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ की गीतांजलि टिकेकर के साथ एक खास चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]

Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show The episode brings out hilarious first-meeting stories, relationship revelations and a glimpse into Ishaan’s equation with his older brother. Mumbai: The Diwali celebrations continue on Netflix’s The Great Indian Kapil […]