German Politician Mario Meets Jaishankar; Discusses Trade

जर्मन राजनेता मारियो ने जयशंकर से की मुलाकात, व्यापार-तकनीकी पर की चर्चा

-पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-जर्मनी के संबंध लगातार मजबूत हो रहे: सीएम रेखा

नई दिल्ली । जर्मनी के थ्यूरिंगिया राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोग्ट ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार और तकनीकी साझेदारी को लेकर चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने इसकी जानकारी एक्स पर दी। उन्होंने इस मुलाकात को हर्ष का विषय बताया और पोस्ट में लिखा- थ्यूरिंगिया के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोग्ट और उनके प्रतिनिधिमंडल से मिलकर खुशी हुई। भारत-जर्मनी और भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के विस्तार के प्रति उनका मजबूत सहयोग स्वागतयोग्य है। दोनों की व्यापार और प्रौद्योगिकी साझेदारियों पर सार्थक चर्चा हुई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ही मारियो वोग्ट और उनके प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ बैठक की। इस दौरान स्मार्ट शहरी विकास, टिकाऊ बुनियादी ढांचा, डिजिटल प्रशासन, नवाचार, कौशल विकास और प्रतिभा आदान-प्रदान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में परिवहन, जल प्रबंधन, पर्यावरणीय तकनीकों, शिक्षा और कार्यबल विकास के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। सीएम रेखा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत और जर्मनी के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं, और दिल्ली इस साझेदारी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें हाल के वर्षों में दोनों देशों ने डिजिटल प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वच्छ ऊर्जा और नवाचार के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में दोनों पक्ष निवेश, उन्नत तकनीक, हरित विकास और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। थुरिंगिया जर्मनी का एक अहम औद्योगिक और तकनीकी राज्य माना जाता है। यह क्षेत्र उच्च तकनीक विनिर्माण, अनुसंधान और नवाचार के लिए मशहूर है। मारियो वोग्ट वहां के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट हैं, जो भारत के किसी प्रांत के सीएम के समान पद होता है।

×
Date : 02 June 2026 Posted By : EDITOR
जर्मन राजनेता मारियो ने जयशंकर से की मुलाकात, व्यापार-तकनीकी पर की चर्चा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात 10 कार्यों का लोकार्पण और 72 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क डिजिटल लायब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाओं से सज्जित आडिटोरियम भी बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय […]

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय विकास को बड़ी सौगात, देशभर में ₹30 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

📰 Generate e-Paper Clip भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय विकास को बड़ी सौगात, देशभर में ₹30 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर देशभर में हुए कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास सरकार […]