global investors summit 2025 bhopal

Global investors summit 2025 bhopal: देश-विदेश के निवेशकों और जीआईएस प्रतिभागियों के समक्ष विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति

Global investors summit 2025 bhopal
देश-विदेश के निवेशकों और जीआईएस प्रतिभागियों के समक्ष विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति

भोपाल : राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन की शाम संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच पर विशेष कला प्रस्तुतियां हुईं। समिट में पधारे देश-विदेश के निवेशकों और अन्य प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश की विशेषताओं पर केंद्रित विशेष प्रस्तुति सहित अन्य कला प्रस्तुतियां देखीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कला प्रस्तुतियां देखीं और इनके प्रतिभागी कलाकारों की प्रतिभा की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कला प्रस्तुति की कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के पर्यटन और धार्मिक महत्व के स्थानों, वस्त्रकला और शिल्प कला को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुति और लेजर शो को देखने के बाद कहा कि मध्यप्रदेश समृद्ध सांस्कृतिक, पुरातात्विक और ऐतिहासिक धरोहर के कारण जाना जाता है। आज की कला प्रस्तुति इन सभी विशेषताओं को प्रभावी रूप से सामने लाने का कार्य करती हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए अतिथियों को मध्यप्रदेश को जानने का अवसर मिला है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला, जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े आदि उपस्थित थे।

×
Date : 24 February 2025 Posted By : EDITOR
Global investors summit 2025 bhopal: देश-विदेश के निवेशकों और जीआईएस प्रतिभागियों के समक्ष विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति
News Image

Global investors summit 2025 bhopal
देश-विदेश के निवेशकों और जीआईएस प्रतिभागियों के समक्ष विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति

भोपाल : राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन की शाम संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच पर विशेष कला प्रस्तुतियां हुईं। समिट में पधारे देश-विदेश के निवेशकों और अन्य प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश की विशेषताओं पर केंद्रित विशेष प्रस्तुति सहित अन्य कला प्रस्तुतियां देखीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कला प्रस्तुतियां देखीं और इनके प्रतिभागी कलाकारों की प्रतिभा की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कला प्रस्तुति की कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के पर्यटन और धार्मिक महत्व के स्थानों, वस्त्रकला और शिल्प कला को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुति और लेजर शो को देखने के बाद कहा कि मध्यप्रदेश समृद्ध सांस्कृतिक, पुरातात्विक और ऐतिहासिक धरोहर के कारण जाना जाता है। आज की कला प्रस्तुति इन सभी विशेषताओं को प्रभावी रूप से सामने लाने का कार्य करती हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए अतिथियों को मध्यप्रदेश को जानने का अवसर मिला है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला, जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]