कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने में विफल रही सरकार : कांग्रेस - Update Now News

कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने में विफल रही सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कश्मीर में पिछले 48 घंटों में आतंकवादियों द्वारा पांच लोगों को मारे जाने के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को इस घटना की निंदा की और कहा कि भाजपा घाटी में कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने में विफल रही है। सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी नेचाओं को शोक संतप्त परिवारों को समर्थन देने का भी निर्देश दिया है। कांग्रेस के बयान में कहा गया है, “भाजपा सरकार की कश्मीरी पंडित समुदाय और बड़े पैमाने पर नागरिकों की रक्षा करने में असमर्थता इस क्षेत्र में उनके द्वारा पैदा की गई अस्थिरता का प्रत्यक्ष परिणाम है। आतंकवाद में वृद्धि और हिंसा में वृद्धि इस सरकार की कमजोरियों और उदासीन रवैये का प्रमाण है। पार्टी ने कहा कि पिछले 48 घंटे में एक प्रमुख कश्मीरी पंडित एम. एल. बिंदरू सहित पांच लोग आतंकी घटनाओं में मारे गए हैं। बयान में कहा गया है, “हम नागरिकों पर इन नृशंस हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने राज्य प्रभारी रजनी पाटिल को शोक संतप्त परिवारों को अपना समर्थन देने का निर्देश दिया है।” पिछले महीने राज्य का दौरा करने वाले राहुल गांधी ने भी हत्याओं की निंदा की है। हिंदी में किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “कश्मीर में हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आतंकवाद ना तो नोटबंदी से रुका ना धारा 370 हटाने से – केंद्र सरकार सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल रही है। हमारे कश्मीरी भाई-बहनों पर हो रहे इन हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं व मृतकों के परिवारों को शोक संवेदनाएं भेजते हैं।

×
Date : 08 October 2021 Posted By : EDITOR
कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने में विफल रही सरकार : कांग्रेस
News Image

नई दिल्ली। कश्मीर में पिछले 48 घंटों में आतंकवादियों द्वारा पांच लोगों को मारे जाने के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को इस घटना की निंदा की और कहा कि भाजपा घाटी में कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने में विफल रही है। सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी नेचाओं को शोक संतप्त परिवारों को समर्थन देने का भी निर्देश दिया है। कांग्रेस के बयान में कहा गया है, "भाजपा सरकार की कश्मीरी पंडित समुदाय और बड़े पैमाने पर नागरिकों की रक्षा करने में असमर्थता इस क्षेत्र में उनके द्वारा पैदा की गई अस्थिरता का प्रत्यक्ष परिणाम है। आतंकवाद में वृद्धि और हिंसा में वृद्धि इस सरकार की कमजोरियों और उदासीन रवैये का प्रमाण है। पार्टी ने कहा कि पिछले 48 घंटे में एक प्रमुख कश्मीरी पंडित एम. एल. बिंदरू सहित पांच लोग आतंकी घटनाओं में मारे गए हैं। बयान में कहा गया है, "हम नागरिकों पर इन नृशंस हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने राज्य प्रभारी रजनी पाटिल को शोक संतप्त परिवारों को अपना समर्थन देने का निर्देश दिया है।" पिछले महीने राज्य का दौरा करने वाले राहुल गांधी ने भी हत्याओं की निंदा की है। हिंदी में किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा, "कश्मीर में हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आतंकवाद ना तो नोटबंदी से रुका ना धारा 370 हटाने से - केंद्र सरकार सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल रही है। हमारे कश्मीरी भाई-बहनों पर हो रहे इन हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं व मृतकों के परिवारों को शोक संवेदनाएं भेजते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते

📰 Generate e-Paper Clip शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते हैदराबाद : अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया […]

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]