'Ground Zero' will premiere in Srinagar on April 18

श्रीनगर में 18 अप्रैल को एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का होगा रेड कार्पेट प्रीमियर

38 साल बाद श्रीनगर में होगा पहली फिल्म का रेड कार्पेट प्रीमियर, एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ बनाएगी इतिहास

Mumbai: श्रीनगर में 18 अप्रैल को एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का होगा रेड कार्पेट प्रीमियर, 38 सालों बाद पहली फिल्म को मिला ये सम्मान ग्राउंड ज़ीरो’ की श्रीनगर, कश्मीर में होने जा रही प्रीमियर के ज़रिए मेकर्स की ये खास कोशिश है कि सबसे पहले ये फिल्म उन जांबाज़ जवानों और आर्मी अफसरों को दिखाई जाए, जो सरहद पर खड़े होकर हमारी हिफ़ाज़त कर रहे हैं!
एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली एक्शन थ्रिलर ग्राउंड ज़ीरो को लेकर हर दिन जोश और उत्साह बढ़ता जा रहा है। दमदार ट्रेलर रिलीज़ के बाद फिल्म के नए-नए पोस्टर्स ने भी लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। इसी बीच अब ये फिल्म इतिहास रचने जा रही है, ग्राउंड जीरो होगी 38 साल बाद श्रीनगर, कश्मीर में रेड कार्पेट प्रीमियर पाने वाली पहली फिल्म। प्रीमियर 18 अप्रैल को होगा, और इसे लेकर फैंस और इंडस्ट्री दोनों में जबरदस्त क्रेज है।
ग्राउंड जीरो 18 अप्रैल को श्रीनगर में होने वाले अपने रेड कार्पेट प्रीमियर के साथ नया इतिहास रचने जा रही है। हैरानी की बात ये है कि पिछले 38 सालों में श्रीनगर में किसी भी फिल्म का प्रीमियर नहीं हुआ, और अब ग्राउंड ज़ीरो इस खामोशी को तोड़ने वाली पहली फिल्म बनेगी।इस खास मौके पर फिल्म सबसे पहले दिखायी जाएगी उन जवानों और आर्मी अफसरों को, जो बॉर्डर पर खड़े होकर हमारी हिफाज़त कर रहे हैं। ये कदम न सिर्फ फिल्म के देशभक्ति से जुड़े विषय को बख़ूबी दर्शाता है, बल्कि असली हीरोज़ को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। ग्राउंड जीरो को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इसके रिलीज़ को लेकर जोश साफ़ झलक रहा है। बीएसएफ़ द्वारा समर्थन प्राप्त इस फिल्म का ट्रेलर भी खूब सराहा गया, जिसने दर्शकों की उम्मीदों और उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
इसके अलावा, फिल्म ग्राउंड ज़ीरो की कहानी कश्मीर पर आधारित है और इसकी पूरी शूटिंग भी वहीं हुई है। इमरान हाशमी ने फिल्म में बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया है, जिन्होंने ग़ाज़ी बाबा को मार गिराने वाले ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। यह मिशन BSF के पिछले 50 सालों में सबसे बेहतरीन ऑपरेशन के तौर पर दर्ज है। ग्राउंड जीरो एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो भारतीय इतिहास के एक कम सुने गए लेकिन बेहद अहम अध्याय को दर्शकों के सामने लाती है। ग़ाज़ी बाबा जैश-ए-मोहम्मद का एक टॉप कमांडर और हरकत-उल-अंसार नाम के आतंकी संगठन का डिप्टी कमांडर था। उसे 13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रेज़ेंट करता है, एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की अगली पेशकश, जिसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन तेजस देवास्कर ने किया है। इसके को-प्रोड्यूसर हैं कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

×
Date : 15 April 2025 Posted By : EDITOR
श्रीनगर में 18 अप्रैल को एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का होगा रेड कार्पेट प्रीमियर
News Image

श्रीनगर में 18 अप्रैल को एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'ग्राउंड ज़ीरो' का होगा रेड कार्पेट प्रीमियर

38 साल बाद श्रीनगर में होगा पहली फिल्म का रेड कार्पेट प्रीमियर, एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'ग्राउंड ज़ीरो' बनाएगी इतिहास

Mumbai: श्रीनगर में 18 अप्रैल को एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'ग्राउंड ज़ीरो' का होगा रेड कार्पेट प्रीमियर, 38 सालों बाद पहली फिल्म को मिला ये सम्मान ग्राउंड ज़ीरो' की श्रीनगर, कश्मीर में होने जा रही प्रीमियर के ज़रिए मेकर्स की ये खास कोशिश है कि सबसे पहले ये फिल्म उन जांबाज़ जवानों और आर्मी अफसरों को दिखाई जाए, जो सरहद पर खड़े होकर हमारी हिफ़ाज़त कर रहे हैं!
एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली एक्शन थ्रिलर ग्राउंड ज़ीरो को लेकर हर दिन जोश और उत्साह बढ़ता जा रहा है। दमदार ट्रेलर रिलीज़ के बाद फिल्म के नए-नए पोस्टर्स ने भी लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। इसी बीच अब ये फिल्म इतिहास रचने जा रही है, ग्राउंड जीरो होगी 38 साल बाद श्रीनगर, कश्मीर में रेड कार्पेट प्रीमियर पाने वाली पहली फिल्म। प्रीमियर 18 अप्रैल को होगा, और इसे लेकर फैंस और इंडस्ट्री दोनों में जबरदस्त क्रेज है।
ग्राउंड जीरो 18 अप्रैल को श्रीनगर में होने वाले अपने रेड कार्पेट प्रीमियर के साथ नया इतिहास रचने जा रही है। हैरानी की बात ये है कि पिछले 38 सालों में श्रीनगर में किसी भी फिल्म का प्रीमियर नहीं हुआ, और अब ग्राउंड ज़ीरो इस खामोशी को तोड़ने वाली पहली फिल्म बनेगी।इस खास मौके पर फिल्म सबसे पहले दिखायी जाएगी उन जवानों और आर्मी अफसरों को, जो बॉर्डर पर खड़े होकर हमारी हिफाज़त कर रहे हैं। ये कदम न सिर्फ फिल्म के देशभक्ति से जुड़े विषय को बख़ूबी दर्शाता है, बल्कि असली हीरोज़ को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। ग्राउंड जीरो को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इसके रिलीज़ को लेकर जोश साफ़ झलक रहा है। बीएसएफ़ द्वारा समर्थन प्राप्त इस फिल्म का ट्रेलर भी खूब सराहा गया, जिसने दर्शकों की उम्मीदों और उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
इसके अलावा, फिल्म ग्राउंड ज़ीरो की कहानी कश्मीर पर आधारित है और इसकी पूरी शूटिंग भी वहीं हुई है। इमरान हाशमी ने फिल्म में बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया है, जिन्होंने ग़ाज़ी बाबा को मार गिराने वाले ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। यह मिशन BSF के पिछले 50 सालों में सबसे बेहतरीन ऑपरेशन के तौर पर दर्ज है। ग्राउंड जीरो एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो भारतीय इतिहास के एक कम सुने गए लेकिन बेहद अहम अध्याय को दर्शकों के सामने लाती है। ग़ाज़ी बाबा जैश-ए-मोहम्मद का एक टॉप कमांडर और हरकत-उल-अंसार नाम के आतंकी संगठन का डिप्टी कमांडर था। उसे 13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रेज़ेंट करता है, एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की अगली पेशकश, जिसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन तेजस देवास्कर ने किया है। इसके को-प्रोड्यूसर हैं कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20

📰 Generate e-Paper Clip Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20 The epic, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, opens advance bookings across all major ticketing platforms on Dussehra. Mumbai: Advance bookings for Ramayana, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, open October 20, on the auspicious occasion […]