IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटंस ने जीता सीजन का पहला खिताब - Update Now News

IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटंस ने जीता सीजन का पहला खिताब

 

अहमदाबाद । ‘इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला सीजन और पहला खिताब’, जहां आईपीएल को गुजरात टाइटंस के रूप में सातवीं विजेता टीम मिली। सीजन 2022 में डेब्यू कर रही टीम गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल के खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को सात विकेट से हरा दिया। आरआर ने गुजरात को 131 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम ने आसानी से प्राप्त कर लिया। वहीं, दोनों फार्मेट (गेंदबाजी और बल्लेबाजी) में शानदार प्रदर्शन करने के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत सलामी जोड़ी रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने की और राजस्थान की गेंदबाजी का मोर्चा ट्रेंट बोल्ट ने संभाला, जिन्होंने अपने पहले ओवर में मात्र 5 रन दिए।
फाइनल मुकाबले में गुजरात को जिस तरह की उम्मीद साहा से थी, वे उम्मीदों पर खरें नहीं उतर पाए और गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर साहा को क्लीन बोल्ड कर दिया। उनके बाद मैथ्यू वेड क्रीज पर आए और गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, वेड (8) भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के ओवर में रियान पराग को कैच थमा बैठे। उनके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए।
पांड्या और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। जहां पांड्या 30 गेंदों पर एक छक्का और तीन चौके की मदद से 34 रन बनाए। गेंदबाज चहल ने अपने ओवर में पांड्या को जायसवाल के हाथों कैच कराया। पांड्या के बाद डेविड मिलर क्रीज पर आए, जो एक फिनिशर के रूप में लोगों के बीच प्रसिद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]