Guldanda area of ​​Kashmir bloomed after snowfall

बर्फबारी के बाद खिल उठा कश्मीर का गुलडांडा क्षेत्र

बर्फबारी के बाद खिल उठा कश्मीर का गुलडांडा क्षेत्र, देहरादून में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

कश्मीर । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जहां मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश देखने को मिल रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ली। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है।
उत्तराखंड के देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जताया था। वहीं, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भदेरवाह में भी मौसम ने करवट ली है।
मौसम विभाग द्वारा जताए गए पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के भदेरवाह क्षेत्र में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। खासकर गुलडांडा की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद, यह क्षेत्र देशभर से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
गुलडांडा करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो अब एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है। पर्यटक दिल्ली, हैदराबाद, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न हिस्सों से यहां बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। गुलडांडा में ताजगी और बर्फबारी ने इस क्षेत्र के सर्दियों के नज़ारों को और भी खूबसूरत बना दिया है।
डिप्टी कमिश्नर डोडा हरविंदर सिंह ने बताया, “इस साल भदेरवाह में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। हम उन स्थानों को सड़क संपर्क से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं, जो अभी तक पर्यटकों के लिए पहुंच योग्य नहीं थे, ताकि इन क्षेत्रों में भी पर्यटक आ सकें और भदेरवाह का पर्यटन अनुभव और भी समृद्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आयोग ने पंजाब के 26 आईएएस और 7 आईपीएस को सौंपी 5 राज्यों के चुनाव की कमान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आयोग ने पंजाब के 26 आईएएस और 7 आईपीएस को सौंपी 5 राज्यों के चुनाव की कमान -यह अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और 4 मई को नतीजे आने तक राज्यों में रहेंगे तैनात नई दिल्ली। केंद्र के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश […]

ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा तेल कंपनियों ने किया नया नियम लागू, आम जनता पर भी पड़ेगा असर! नई दिल्‍ली । ईरान और इजराइल के युद्ध एलपीजी सप्‍लाई पर संकट के बाद अब धीरे-धीरे पेट्रोल पंपों की ओर भी बढ़ रहा है। देश […]