HDFC Bank gave a shock to the customers

HDFC Bank ने ग्राहकों को दिया झटका, FD पर फिर घटाया इंटरेस्ट रेट

HDFC Bank ने ग्राहकों को दिया झटका, FD पर फिर घटाया इंटरेस्ट रेट

Mumbai: देश के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल HDFC बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में 20 बेस‍िस प्‍वाइंट (BPS) तक कटौती की है। बैंक की तरफ से क‍िया गया यह बदलाव 3 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर लागू है। नई दरों को 23 मई 2025 से लागू कर द‍िया गया है। इससे पहले अप्रैल 2025 में बैंक ने एफडी रेट में 50 बेस‍िस प्‍वाइंट की कटौती की थी। यह बदलाव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा दरें घटाने के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है।
बैंक की तरफ से की गई कटौती के बाद सामान्य लोगों के लिए एफडी की ब्याज दरें 3% से 6.85% के बीच है जबकि सीन‍ियर स‍िटीजन के लिए यह दर 3.5% से 7.35% के बीच है। पहले ये दरें 3% से 7.10% और 3.5% से 7.55% थीं। एचडीएफसी बैंक ने कुछ खास अवधियों के लिए ब्याज दरें में कटौती की है।
किन पर हुई कटौती
नई दर के तहत नॉर्मल लोगों के ल‍िए एक साल से लेकर 15 महीने से कम वाली एफडी की ब्याज दर को 6.60% से घटाकर 6.50% कर द‍िया गया है यानी इस पर बैंक ने 10 बेस‍िस प्‍वाइंट की कटौती की है। 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम वाली एफडी पर ब्याज दर 7.05% से घटाकर 6.85% कर दी गई है, इसमें 20 बेस‍िस प्‍वाइंट की कटौती की गई। इसी तरह दो साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक की एफडी पर ब्याज दर 6.90% से घटाकर 6.70% कर दी गई है।
सबसे ज्यादा ब्याज दर 7.35% की
सीन‍ियर स‍िटीजन के ल‍िए तीन करोड़ रुपए से कम की एफडी पर ब्याज दर 3.5% से 7.35% के बीच है। सबसे ज्यादा ब्याज दर 7.35% है, जो 18 महीने से ज्‍यादा और 21 महीने से कम के टेन्‍योर के ल‍िए है। एचडीएफसी बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट (RD) की ब्याज दर को भी अपडेट किया है। नॉर्मल लोगों के ल‍िए आरडी की ब्याज दर 4.50% से 6.85% के बीच है। सीन‍ियर स‍िटीजन के लिए यह दर 5% से 7.35% के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Airtel IPTV: काम से ब्रेक, मनोरंजन फुल-ऑन: आपका लॉन्ग वीकेंड वॉचलिस्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Airtel IPTV : काम से ब्रेक, मनोरंजन फुल-ऑन: आपका लॉन्ग वीकेंड वॉचलिस्ट Mumbai: यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज देखना चाहें, या परिवार के […]

सावधान – सिलेंडर किल्लत के बीच साइबर ठग सक्रिय

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सावधान – सिलेंडर किल्लत के बीच साइबर ठग सक्रिय गैस कनेक्शन अपडेट के बहाने लोगों को बना रहे शिकार,ओटीपी बताते ही मिनटों में खाली हो रहा बैंक खाता मुंबई: देशभर में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच अब साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका खोज लिया है। […]