I am not going to die before PM Modi is out of power

J&K Assembly Elections 2024: ‘PM मोदी के सत्ता से हटने से पहले मैं मरने वाला नहीं हूं’

J&K Assembly Elections 2024: ‘PM मोदी के सत्ता से हटने से पहले मैं मरने वाला नहीं हूं’

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जसरोटा क्षेत्र में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई। चिकित्सा सहायता प्राप्त करने के बाद खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता से हटने से पहले वह “मरने वाले नहीं हैं”। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद खरगे की हालत अब स्थिर है। खरगे कठुआ में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में शहीद हुए हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दे रहे थे। इस घटना में दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक आतंकवादी मारा गया है। कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने बताया, “वह जसरोटा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें बेचैनी महसूस हुई और चक्कर आने लगा। उनके सहयोगियों ने उन्हें कुर्सी पर बैठाने में मदद की।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की हालत स्थिर है। रैली स्थल पर चिकित्सा सहायता मिलने के बाद खरगे ने कहा, “मैं 83 साल का हूं। मैं इतनी जल्दी नहीं मरने वाला हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते…।” उन्होंने कहा, “मैं बात करना चाहता था। लेकिन चक्कर आने के कारण मैं बैठ गया। कृपया मुझे माफ करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]