मुझे लगता है कि मैं थोड़े बहुत सम्मान का हकदार हूं : ताहिर - Update Now News

मुझे लगता है कि मैं थोड़े बहुत सम्मान का हकदार हूं : ताहिर

 

दुबई। दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर का मानना है कि वह टीम मैनजमेंट से थोड़े बहुत सम्मान के हकदार हैं जो उन्हें बेकार मानता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब से मार्क बाउचर मुख्य कोच बने हैं, टी20 विश्व कप की योजनाओं पर उनके साथ कोई संवाद नहीं हुआ है। ताहिर 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल नहीं है। ताहिर ने 2019 विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था। लेकिन उन्होंने खुद को टी20 के लिए उपलब्ध रखा था। ताहिर ने कहा, “मुझे अच्छा नहीं लग रहा है कि मैं टीम में नहीं हूं। पिछले साल ग्रीम स्मिथ ने मुझसे बात की थी और कहा था कि मैं चाहता हूं कि आप विश्व कप खेलें, जो ऑस्ट्रेलिया में था। मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं उपलब्ध और उत्साहित तथा सम्मानित हूं क्योंकि आप मुझे सम्मान देते हैं। मैं तेयार हूं।”उन्होंने कहा, “मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और आप इन सभी लीगों में मेरा प्रदर्शन देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए वह मुझे चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह एबी डिविलियर्स और फाफ डू प्लेसिस जैसे कुछ अन्य लोगों से बात करने जा रहे हैं। उन्होंने मुझे दक्षिण अफ्रीका के ग्रुप में डाला लेकिन फिर किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया।”

×
Date : 13 September 2021 Posted By : EDITOR
मुझे लगता है कि मैं थोड़े बहुत सम्मान का हकदार हूं : ताहिर
News Image

 

दुबई। दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर का मानना है कि वह टीम मैनजमेंट से थोड़े बहुत सम्मान के हकदार हैं जो उन्हें बेकार मानता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब से मार्क बाउचर मुख्य कोच बने हैं, टी20 विश्व कप की योजनाओं पर उनके साथ कोई संवाद नहीं हुआ है। ताहिर 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल नहीं है। ताहिर ने 2019 विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था। लेकिन उन्होंने खुद को टी20 के लिए उपलब्ध रखा था। ताहिर ने कहा, "मुझे अच्छा नहीं लग रहा है कि मैं टीम में नहीं हूं। पिछले साल ग्रीम स्मिथ ने मुझसे बात की थी और कहा था कि मैं चाहता हूं कि आप विश्व कप खेलें, जो ऑस्ट्रेलिया में था। मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं उपलब्ध और उत्साहित तथा सम्मानित हूं क्योंकि आप मुझे सम्मान देते हैं। मैं तेयार हूं।"उन्होंने कहा, "मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और आप इन सभी लीगों में मेरा प्रदर्शन देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए वह मुझे चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह एबी डिविलियर्स और फाफ डू प्लेसिस जैसे कुछ अन्य लोगों से बात करने जा रहे हैं। उन्होंने मुझे दक्षिण अफ्रीका के ग्रुप में डाला लेकिन फिर किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी

📰 Generate e-Paper Clip भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान Mumbai: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई […]

एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट

📰 Generate e-Paper Clip एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट UNN: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार परफॉर्मेंस किया और कुल 85 मेडल जीतने में सफल रहे. भारत इस बार एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा है. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और […]