ईमानदारी से कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल के लिए हुआ : वॉन - Update Now News

ईमानदारी से कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल के लिए हुआ : वॉन

 

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच रद्द आईपीएल को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। वॉन ने साथ ही कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को पीसीआर टेस्ट पर भरोसा करना चाहिए था। वॉन ने द टेलीग्राफ के लिए लिखे कॉलम में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल को लेकर हुआ है। टेस्ट रद्द कर दिया गया है क्योंकि खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण के खतरे और आईपीएल को मिस करने से डर लग रहा होगा। एक हफ्ते में हम आईपीएल देखेंगे और खिलाड़ी मुस्कुराते और खुश होकर इधर-उधर दौड़ेंगे। लेकिन उन्हें पीसीआर टेस्ट पर भरोसा करना चाहिए था। हम अब इस वायरस के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। हम इसे बेहतर तरीके से प्रबंधित और संभालना जानते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे यह आश्चर्यजनक लगता है कि भारत मैच खेलने के लिए 20 सदस्यीय टीम के 11 खिलाड़ियों को नहीं उतार कर सका। अगर ऐसे खिलाड़ी थे जो अलग होना चाहते थे और खेलना नहीं चाहते थे, तो ठीक है। यह व्यक्तिगत पसंद के बारे में है। लेकिन भारत को एकादश के खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए थी, भले ही इसका मतलब तीसरी स्ट्रिंग टीम चुनना ही क्यों न हो। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बहुत सारे रिजर्व खिलाड़ियों के साथ जीत हासिल की थी।

×
Date : 13 September 2021 Posted By : EDITOR
ईमानदारी से कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल के लिए हुआ : वॉन
News Image

 

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच रद्द आईपीएल को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। वॉन ने साथ ही कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को पीसीआर टेस्ट पर भरोसा करना चाहिए था। वॉन ने द टेलीग्राफ के लिए लिखे कॉलम में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल को लेकर हुआ है। टेस्ट रद्द कर दिया गया है क्योंकि खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण के खतरे और आईपीएल को मिस करने से डर लग रहा होगा। एक हफ्ते में हम आईपीएल देखेंगे और खिलाड़ी मुस्कुराते और खुश होकर इधर-उधर दौड़ेंगे। लेकिन उन्हें पीसीआर टेस्ट पर भरोसा करना चाहिए था। हम अब इस वायरस के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। हम इसे बेहतर तरीके से प्रबंधित और संभालना जानते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे यह आश्चर्यजनक लगता है कि भारत मैच खेलने के लिए 20 सदस्यीय टीम के 11 खिलाड़ियों को नहीं उतार कर सका। अगर ऐसे खिलाड़ी थे जो अलग होना चाहते थे और खेलना नहीं चाहते थे, तो ठीक है। यह व्यक्तिगत पसंद के बारे में है। लेकिन भारत को एकादश के खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए थी, भले ही इसका मतलब तीसरी स्ट्रिंग टीम चुनना ही क्यों न हो। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बहुत सारे रिजर्व खिलाड़ियों के साथ जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी

📰 Generate e-Paper Clip भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान Mumbai: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई […]

एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट

📰 Generate e-Paper Clip एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट UNN: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार परफॉर्मेंस किया और कुल 85 मेडल जीतने में सफल रहे. भारत इस बार एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा है. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और […]