Jitu had darshan of Mahakal before assuming office

MP: जीतू ने पदभार ग्रहण करने से पहले महाकाल के दर्शन किए

जीतू ने पदभार ग्रहण करने से पहले महाकाल के दर्शन किए

उज्जैन । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद देवास, सीहोर होते हुए भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल पहुंचने के साथ ही बैरागढ़ से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक रोड शो किया जाएगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पदभार ग्रहण करने से पहले मंगलवार को उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए।
बोले- बीजेपी जल्द जनता से किए वादे पूरे करे,वरना करेंगे आंदोलन
मध्यप्रदेश कांग्रेस PCC चीफ जीतू पटवारी बैरागढ़ से रोड शो करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्‍होनें कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। रोड शो के दौरान पटवारी ने कहा ‘हम विधानसभा चुनाव में हारे जरूर हैं, लेकिन जितना बड़ा झटका लगता है, उतनी बड़ी कामयाबी मिलती है। लोकतंत्र में जीत-हार होती रहती है। हमारे सामने चुनौती है- लोकसभा चुनाव की। जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी अपने मेनिफेस्टो के वादे पूरे करे। गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 क्‍विंटल, धान का समर्थन मूल्य 3100 क्विंटल करे। बीजेपी ने महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत 3000 रूपए देने का वादा किया था। उसे पूरा किया जाए और हर परिवार को रोजगार देने का वादा पूरा करे। पटवारी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन का समर्थन कर कांग्रेस ने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई है। लेकिन विधानसभा से पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर निकालकर भाजपा ने अन्याय किया है। पटवारी ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगाने का स्वागत भी किया है। उन्‍होने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और बाबा साहेब अंबेडकर तीनों की तस्वीर लगनी चाहिए थी।

×
Date : 20 December 2023 Posted By : EDITOR
MP: जीतू ने पदभार ग्रहण करने से पहले महाकाल के दर्शन किए
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]