government comes back the work on PM residence will speed up

MP: सरकार वापस आई तो PM आवास का काम होगा तेज

प्रधानमंत्री मोदी ने सतनावासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा
जहां-जहां कांग्रेस आई, तबाही साथ लाई

सतना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सतना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, कि यदि तीन दिसंबर को सरकार वापस आती है तो प्रधानमंत्री आवास का काम तेजी से शुरू होगा। यह मोदी है, जिसने 4 करोड़ घर बनाए, लेकिन खुद के लिए एक भी घर नहीं बनाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूट गया है। सतना में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप ही नहीं है। कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूट गया है। इसीलिए मप्र को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जहां-जहां कांग्रेस आई है, वहां तबाही साथ लाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने सतनावासियों को भरोसा दिलाया कि अयोध्या में जिस भक्ति से हम प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना रहे हैं, उसी भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं। अभी तक जिन्हें घर नहीं मिला है, उन्हें मोदी की गारंटी है कि उनका घर भी बनेगा। उन्होंने वादा किया कि 3 दिसंबर को सरकार वापस आई तो प्रमं आवास का काम तेजी से शुरू होगा।
उन्होंने यहां कहा कि राम मंदिर से संपूर्ण देश में खुशी की लहर चल रही है। जहां भी मैं जाता हूं, वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के मंदिर की चर्चा होती है। संपूर्ण देश में खुशी की लहर है। उन्होंने वोट के महत्व को बतलाते हुए कहा कि एक वोट में त्रिशक्तियां, यानी तीन कमाल छुपे होते हैं। आपके एक वोट से यहां भाजपा की सरकार बनेगी। दूसरा वही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा। और तीसरा भ्रष्टाचारी कांग्रेस को वही वोट मप्र की सरकार से सौ कोस दूर रखेगा। सतना की सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कांगेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि जिनका जन्म भी नहीं हुआ, कांग्रेस ने उन्हें लाभार्थी बनाया। कांग्रेस ने देशभर में करीब 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी बनाए हैं। मोदी ने ये सारे घोटाले बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस आई तो जनहित वाली योजनाएं बंद कर देगी। सतना की माटी पर विश्व शांति का संदेश लिखते प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सतना की ही ताकत और सामर्थ्य है कि बंदूक की नाल से संगीत के सुर निकलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]