UP: कोरोना के मामलों को देखते हुए यूपी (UP) में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन - Update Now News

UP: कोरोना के मामलों को देखते हुए यूपी (UP) में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

लखनऊ। देश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते हालात बिगड़े हुए हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश में जहां बीते दिन लॉकडाउन को 24 मई तक के लिए बढ़ाया गया था, वहीं अब लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए लागू कर दिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के हालात पर समीक्षा करने के बाद राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब यूपी में 31 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। दरअसल यूपी में 24 मई को लॉकडाउन समाप्त हो रहा था। 15 मई को राज्य सरकार ने फैसला लिया था कि, कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 24 मई तक लागू रहेगा। इस दौरान भी पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रही और आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रही। वहीं इन्ही पाबंदियों को अब 31 मई तक के लिए लागू किया गया है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा।
लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर सीएम योगी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। इसी भावना के साथ राज्य सरकार ने कोविड की इस द्वितीय लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की नीति अपनाई है। जिसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, संक्रमण की चेन तोड़ने में कोरोना कर्फ्यू से उम्मीद के मुताबिक सहायता मिल रही है। इस कदम में हमें प्रदेशवासियों की तरफ से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे में, वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।

×
Date : 23 May 2021 Posted By : EDITOR
UP: कोरोना के मामलों को देखते हुए यूपी (UP) में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते

📰 Generate e-Paper Clip शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते हैदराबाद : अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया […]

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]