India beat England by 7 runs to reach final of the T20 World Cup

भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, भारत T-20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचा

भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, भारत T-20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचा

मुंबई । मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। 254 रन चेज कर रही इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। जैकब बेथेल ने 48 बॉल पर 105 रन की पारी खेली। लेकिन, अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके।
भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। टीम 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है।
भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ipl 2026-RCB vs SRH : बेंगलुरु ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ipl 2026-RCB vs SRH : बेंगलुरु ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया UNN: विराट कोहली 38 गेंद में नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल 26 गेंद में 61 रन की बदौलत आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 201 रन बनाए […]

MP: देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश 11.6 प्रतिशत विकास दर से कर रहा प्रगति जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए हमारे पास पर्याप्त धनराशि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा, जनता पसंद कर रही है सरकार के काम अब तक […]