India is promoting blue economy for all round development Modi

भारत सर्वांगीण विकास के लिए ब्लू-इकोनॉमी को दे रहा बढ़ावा : PM मोदी

 

सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत सर्वांगीण प्रगति के लिए ‘मेक-इन-इंडिया’ नीति पर जोर देने के साथ ‘ब्लू-इकोनॉमी’ (नीली अर्थव्यवस्था) को अभूतपूर्व प्रोत्साहन दे रहा है। इस तटीय जिले के तारकरली समुद्र तट पर सोमवार को आयोजित ‘नौसेना दिवस-2023’ कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि भारत बड़े पैमाने पर ‘बंदरगाह आधारित विकास’, व्यापारिक जहाजरानी, समुद्री व्यापार और परिवहन के लिए ‘सागर माला’ परियोजना को बढ़ावा देने में लगा हुआ है। छत्रपति शिवाजी महाराज (1630-1680) की नौसैनिक शक्ति की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि महान मराठा योद्धा बहुत दूरदर्शी थे, जिन्होंने उस युग में महसूस किया था कि जो महासागरों पर नियंत्रण कर सकता है, वह सबसे शक्तिशाली शासक है। मोदी ने कहा, “‘सागर माला’ के जरिए महासागरों की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए ‘समुद्री दृष्टिकोण’ के लिए बंदरगाह आधारित विकास को लागू किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि देश छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारतीय नौसेना को शिवाजी से प्रेरित एक मुहर मिली थी और बहुत जल्द, भारतीय नौसेना भारतीय परंपराओं के अनुसार अपने रैंक और पदनाम गढ़ेगी। मोदी ने ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल पर जोर देते हुए कहा कि यह दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है और अब भारत का योगदान सभी क्षेत्रों में दिखाई देता है, चाहे वह अंतरिक्ष हो या महासागर, तेजस विमान से लेकर किसान ड्रोन तक। हर क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की छाप दिख रही है।

×
Date : 05 December 2023 Posted By : EDITOR
भारत सर्वांगीण विकास के लिए ब्लू-इकोनॉमी को दे रहा बढ़ावा : PM मोदी
News Image

 

सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत सर्वांगीण प्रगति के लिए 'मेक-इन-इंडिया' नीति पर जोर देने के साथ 'ब्लू-इकोनॉमी' (नीली अर्थव्यवस्था) को अभूतपूर्व प्रोत्साहन दे रहा है। इस तटीय जिले के तारकरली समुद्र तट पर सोमवार को आयोजित 'नौसेना दिवस-2023' कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि भारत बड़े पैमाने पर 'बंदरगाह आधारित विकास', व्यापारिक जहाजरानी, समुद्री व्यापार और परिवहन के लिए 'सागर माला' परियोजना को बढ़ावा देने में लगा हुआ है। छत्रपति शिवाजी महाराज (1630-1680) की नौसैनिक शक्ति की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि महान मराठा योद्धा बहुत दूरदर्शी थे, जिन्होंने उस युग में महसूस किया था कि जो महासागरों पर नियंत्रण कर सकता है, वह सबसे शक्तिशाली शासक है। मोदी ने कहा, "'सागर माला' के जरिए महासागरों की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए 'समुद्री दृष्टिकोण' के लिए बंदरगाह आधारित विकास को लागू किया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि देश छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारतीय नौसेना को शिवाजी से प्रेरित एक मुहर मिली थी और बहुत जल्द, भारतीय नौसेना भारतीय परंपराओं के अनुसार अपने रैंक और पदनाम गढ़ेगी। मोदी ने 'मेक-इन-इंडिया' पहल पर जोर देते हुए कहा कि यह दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है और अब भारत का योगदान सभी क्षेत्रों में दिखाई देता है, चाहे वह अंतरिक्ष हो या महासागर, तेजस विमान से लेकर किसान ड्रोन तक। हर क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' की छाप दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]