India-Pak cricket match on 19 July

भारत-पाक क्रिकेट मैच 19 जुलाई को होगी टक्कर

 

नई दिल्ली:  भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच जब कभी भी टक्कर होती है उसका रोमांच ही अलग रहता है. दोनों देशों के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप में होने वाले मुकाबले का हर किसी को इंतजार है. इन दोनों ही मुकाबलों के होने से पहले ही भारत पाक क्रिकेट मैच का मजा देखने मिलने वाला है. इमर्जिंग एशिया कप में 19 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने जा रहा है. इस मुकाबले को जीतने वाला ग्रुप में टॉप पर रहते हुए आगे बढ़ेगा.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और इससे पहले होने वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच होने वाली टक्कर का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. फैंस को भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के कार्यक्रम का पता चल चुका है. 15 अक्टूबर को भारत का सामना पाकिस्तान की टीम से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है. एशिया के कार्यक्रम का भी खुलासा कुछ घंटों में होने वाला है. इन दोनों ही टू्र्नामेंट से पहले भारत – पाक क्रिकेट मैच का मजा मिलने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]