India-Pakistan match threatened by ISIS

IND Vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को ISIS से खतरा? अमेरिका ने सुरक्षा के लिए किए ये इंतजाम

 

नई दिल्ली – टी-20 विश्व कप के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच 9 जून को महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी रहेगी। न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच से पहले आतंकी समूह आईएसआईएस की ओर से आतंकी हमला करने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद स्टेडियम की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
SWAT टीमें तैनात
रिपोर्ट्स के अनुसार, ISIS समर्थक समूह से खतरों के बीच न्यूयॉर्क में स्नाइपर्स के साथ SWAT टीमों को तैनात किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी भी मैदान के अंदर काम करेंगे। इसके साथ ही नारकोटिक्स डिवीजन के अधिकारी चार ड्रॉप-इन पिचों की लगातार 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जिससे उनमें छेड़छाड़ न की जा सके। स्टेडियम में अभी से हर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन का दावा है कि स्टेडियम हर लिहाज से सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]