India won the 3rd T20 by 133 runs

भारत ने 133 रन से जीता तीसरा टी-20:297 रन का बेस्ट स्कोर बनाया

 

भारत ने 133 रन से जीता तीसरा टी-20:297 रन का बेस्ट स्कोर बनाया
बांग्लादेश पर 3-0 से क्लीन स्वीप; सैमसन की सेंचुरी

UNN: भारत ने बांग्लादेश को तीसरे टी-20 में 133 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत ने शनिवार को पहले खेलते हुए 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए थे। यह भारत का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर रहा। बांग्लादेश 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सका।
भारत से संजू सैमसन ने 40 गेंद पर सेंचुरी लगाई, वह 111 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 75, हार्दिक पंड्या ने 47 और रियान पराग ने 34 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 3 विकेट लिए। बांग्लादेश से तौहिद हृदॉय ने 63 और लिटन दास ने 42 रन बनाए। वहीं तेज गेंदबाज तंजिम हसन साकिब ने 3 विकेट लिए।
तीसरा टी-20 जीतकर भारत ने 3 मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। टीम इंडिया ने पहला मैच 7 विकेट और दूसरा मैच 86 रन से जीता था। भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को 2 टेस्ट की सीरीज 2-0 से हराई थी। टीम इंडिया अब 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]

IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार UNN: वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान […]