इंग्लैंड में भारतीय टीम धीरे-धीरे ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाएगी - Update Now News

इंग्लैंड में भारतीय टीम धीरे-धीरे ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाएगी

 

लंदन| भारतीय क्रिकेट टीम को आगामी इंग्लैंड दौरे पर साउथम्टपन में आइसोलेशन के दौरान धीरे-धीरे अपनी ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। भारत को 18 जून से साउथम्टपन में न्यूजीलैंड के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। आईसीसी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां वो करीब तीन महीने और 15 दिन रहेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारत को इंग्लैंड के साथ ही चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ” इंग्लैंड का दौरा करने से पहले टीम को भारत में 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा, जहां प्रतिदिन उसके खिलाड़ियों का टेस्ट होगा। रवाना होने के बाद वे सीधे हैम्पाशायर बॉउल के होटल जाएंगे और वहां पर फिर से उनका टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद वे आइसोलेशन में रहेंगे। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने आगे कहा, ” आइसोलेशन के दौरान नियमित आधार पर खिलाड़ियों का टेस्ट किया जाएगा। प्रत्येक राउंड की टेस्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद बायो बबल के खिलाड़ियों को धीरे-धीरे ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी।

×
Date : 30 May 2021 Posted By : EDITOR
इंग्लैंड में भारतीय टीम धीरे-धीरे ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाएगी
News Image

 

लंदन| भारतीय क्रिकेट टीम को आगामी इंग्लैंड दौरे पर साउथम्टपन में आइसोलेशन के दौरान धीरे-धीरे अपनी ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। भारत को 18 जून से साउथम्टपन में न्यूजीलैंड के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। आईसीसी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां वो करीब तीन महीने और 15 दिन रहेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारत को इंग्लैंड के साथ ही चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, " इंग्लैंड का दौरा करने से पहले टीम को भारत में 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा, जहां प्रतिदिन उसके खिलाड़ियों का टेस्ट होगा। रवाना होने के बाद वे सीधे हैम्पाशायर बॉउल के होटल जाएंगे और वहां पर फिर से उनका टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद वे आइसोलेशन में रहेंगे। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने आगे कहा, " आइसोलेशन के दौरान नियमित आधार पर खिलाड़ियों का टेस्ट किया जाएगा। प्रत्येक राउंड की टेस्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद बायो बबल के खिलाड़ियों को धीरे-धीरे ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]