India's foreign exchange reserves again cross $700 billion due to

मजबूत अर्थव्यवस्था से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से 700 अरब डॉलर के पार

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए डेटा में बताया गया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 700 अरब डॉलर को पार कर गया है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि 27 जून को समाप्त हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर बढ़कर 702.78 अरब डॉलर हो गया है, जो कि इससे पिछले सप्ताह 697.93 अरब डॉलर था। नौ महीनों में यह पहली बार है जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर के स्तर से ऊपर गया है। पिछली बार सितंबर 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर पर पहुंच गया था, जो कि अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। ताजा वृद्धि मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में तेज बढ़ोतरी के कारण हुई, जो 5.75 अरब डॉलर बढ़कर 594.82 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक बड़ा हिस्सा हैं और इसमें यूरो, पाउंड और येन जैसी प्रमुख मुद्राएं शामिल होती हैं। हालांकि, सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 84.5 अरब डॉलर रहा। वहीं, देश के विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 15.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.83 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई रुपए के मूल्य में स्थिरता बनाए रखने और अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार का सक्रिय रूप से प्रबंधन करता है। हालांकि, इसका उद्देश्य किसी निश्चित विनिमय दर को बनाए नहीं है, लेकिन अत्यधिक अस्थिरता को रोकने के लिए यह आवश्यक होने पर हस्तक्षेप करता है। यह आमतौर पर तरलता प्रबंधन के माध्यम से किया जाता है, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर अमेरिकी डॉलर की बिक्री भी शामिल है।

×
Date : 09 July 2025 Posted By : EDITOR
मजबूत अर्थव्यवस्था से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से 700 अरब डॉलर के पार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]