Indiscriminate firing in Sweden school, 11 killed including

स्वीडन के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, शूटर समेत 11 की मौत

ओरेब्रू(ईएमएस)। यहां के एक स्कूल में हुई गोलीबारी से शूटर समेत 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि इस हमले को एक अकेले शूटर ने अंजाम दिया, लेकिन इस हमले का मकसद अब तक साफ नहीं हो सका है।स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से लगभग 200 किलोमीटर पश्चिम में स्थित ओरेब्रू के कैंपस रिसबर्गस्का में हुई, जहां वयस्कों को शिक्षा दी जाती है। यह संस्थान उन लोगों के लिए है जो समय पर अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर सके। हालांकि, इस स्कूल के नजदीक बच्चों का एक स्कूल भी मौजूद है।
पुलिस ने यह भी साफ किया कि अभी तक इस हमले का आतंकवाद से कोई संबंध सामने नहीं आया है। लेकिन संदिग्ध हमलावर के मकसद को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।इस हमले से पूरे यूरोप में सदमा फैल गया। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, ऐसी हिंसा और आतंक हमारे समाज में कोई जगह नहीं रखते, खासतौर पर स्कूलों में। पुलिस का कहना है कि हमलावर पहले से किसी अपराध में वॉन्टेड नहीं था। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने संदिग्ध के घर पर छापा भी मारा, लेकिन वहां से क्या मिला, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई। स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, यह खबर मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली है।

×
Date : 06 February 2025 Posted By : EDITOR
स्वीडन के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, शूटर समेत 11 की मौत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]