Indore Eid Ul Adha Namaz will be held at 9.30 am at Sadar Bazar

Eid ul-Adha : ईदुल अजहा 17 जून को, मुख्य नमाज सुबह 9.30 बजे सदर बाजार ईदगाह पर होगी

 

Eid ul-Adha- ईदुल अजहा 17 जून को: मुख्य नमाज सुबह 9.30 बजे सदर बाजार ईदगाह पर होगी

इंदौर – मुस्लिम समाज ईदुल अजहा का त्योहार 17 जून सोमवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। ईद की मुख्य नमाज सदर बाजार ईदगाह पर सुबह 9:30 बजे शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली अदा कराएंगे। नमाज के बाद एक दूसरे को मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। फिर अल्लाह के राह में कुर्बानी होगी। कुर्बानी का यह सिलसिला तीन दिनों तक चलेगा। नमाज के लिए शहर काजी को उनके निवास से शाही बग्घी में बैठाकर ईदगाह लाया जाएगा। नमाज के बाद ससम्मान घर छोड़ा जाएगा। यह जिम्मेदारी 50 सालों से सलवाड़िया परिवार निभाते आ रहे हैं। ईद की नमाज के बाद शहर काजी को गले मिलकर मुबारकबाद दी जाएगी। समाजजन को मुबारकबाद देने के लिए राजनीतिक पार्टियों के कई नेता वहां मौजूद रहेंगे। साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी मुबारकबाद देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति एमएसपी पर गेहूं खरीद पर 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने का निर्णय रीवा जिले की पनवार माईक्रो सिंचाई परियोजना के लिए 228 करोड़ 42 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर […]

Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका फूड फेस्टिवल में देशभर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मिलेगा एक ही जगह पर देशभर की गलियों का स्वाद इंदौर : भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने […]