Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में अंतरराज्यीय बस सेवा 31 मई तक स्थगित - Update Now News

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में अंतरराज्यीय बस सेवा 31 मई तक स्थगित

 

चार राज्यों से नहीं आ सकेंगे यात्री

Bhopal : मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश में चार राज्यों उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन (Madhya Pradesh bus service) को 31 मई तक स्थगित कर दिया है. पहले इन बसों का संचालन 23 मई तक स्थगित किया गया था. मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी कर दिए हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में आगामी एक जून से धीरे-धीरे ढील दिए जाने की शनिवार को घोषणा की थी. प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा बैठक में शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान ने कहा था, ‘‘हमारा लक्ष्य 31 मई तक हमारे राज्य को कोविड-19 से मुक्त करना है. कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गये कोरोना कर्फ्यू को हमें धीरे-धीरे अनलॉक करना होगा. दुनिया को आगे बढ़ना है लेकिन हमें इस तरह से अनलॉक करना है कि कोविड-19 फिर से नहीं फैले.

×
Date : 24 May 2021 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में अंतरराज्यीय बस सेवा 31 मई तक स्थगित
News Image

 

चार राज्यों से नहीं आ सकेंगे यात्री

Bhopal : मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश में चार राज्यों उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन (Madhya Pradesh bus service) को 31 मई तक स्थगित कर दिया है. पहले इन बसों का संचालन 23 मई तक स्थगित किया गया था. मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी कर दिए हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में आगामी एक जून से धीरे-धीरे ढील दिए जाने की शनिवार को घोषणा की थी. प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा बैठक में शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान ने कहा था, ‘‘हमारा लक्ष्य 31 मई तक हमारे राज्य को कोविड-19 से मुक्त करना है. कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गये कोरोना कर्फ्यू को हमें धीरे-धीरे अनलॉक करना होगा. दुनिया को आगे बढ़ना है लेकिन हमें इस तरह से अनलॉक करना है कि कोविड-19 फिर से नहीं फैले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण 10 हजार गौवंश के संरक्षण और सेवा की होगी व्यवस्था, गौशाला को 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा गौमाता के बिना हमारी संस्कृति और कृषि व्यवस्था अधूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल : […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को मिलेगा सम्मान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व पर आयोजित पशुपालक सम्मान समारोह में […]