IPL 2022: जल्द भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलेगा मुंबई इंडियंस का यह युवा क्रिकेटर - रोहित शर्मा - Update Now News

IPL 2022: जल्द भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलेगा मुंबई इंडियंस का यह युवा क्रिकेटर – रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2022 में भले कुछ सही ना रहा हो लेकिन एक चीज मुंबई और भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छे निखार के साथ सामने आई है। हम बात कर रहे हैं बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की। इस युवा खिलाड़ी ने पूरे सीजन में सभी को प्रभावित किया है। इसी बीच उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उनको लेकर बड़ा बयान दे डाला है। रोहित ने कहा है कि तिलक जल्द भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते नजर आ सकते हैं।
तिलक वर्मा का यह पहला आईपीएल सीजन है और इस सीजन में अभी तक सभी 12 मैचों में वह मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे हैं। कुछ मैचों को छोड़कर तकरीबन मुकाबलों में उन्होंने शुरुआती झटकों के बाद टीम की पारी को संभाला है। कई मौकों पर उन्होंने और सूर्यकुमार यादव ने टीम को जीत के करीब तक पहुंचाया। रोहित शर्मा उनके खेल से खासा प्रभावित दिखे और चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद जमकर उनकी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया फिलाडेल्फिया । स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे के शानदार गोल से फ्रांस ने एक रोमांचक मुकाबले में पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार फीफा विश्वकप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश […]

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता UNN: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। दूसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए थे, लेकिन जैकब बेथेल […]