Iran India Advisory: India issues new advisory, warning its citizens

Iran India Advisory : ईरान में हालात बेहद तनावपूर्ण, भारत ने जारी की नई एडवाइजरी, अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की चेतावनी

Iran India Advisory : ईरान में हालात बेहद तनावपूर्ण, भारत ने जारी की नई एडवाइजरी, अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की चेतावनी

ईरान में फंसे भारतीयों के लिए राहत, पहला विमान आज तेहरान से दिल्ली

दूतावास ने आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन भी जारी की हैं। मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359। ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
ईरान में मौजूद वे सभी भारतीय नागरिक जिन्होंने अभी तक भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे इस लिंक (https://www.meaers.com/request/home) के माध्यम से रजिस्टर्ड करें।

MEA की एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिक तुरंत यात्रा की योजना बनाएं और दूतावास से संपर्क में रहें.
ईरान में अगले कुछ घंटों में कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अमेरिका, ईरान पर हमला कर सकता है। इस बीच भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी. . .

नई दिल्ली: ईरान में जारी उग्र सरकार-विरोधी प्रदर्शनों और बढ़ती हिंसा के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए नई और सख्त एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने ईरान में रह रहे सभी भारतीयों-छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों से उपलब्ध साधनों, विशेषकर वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की अपील की है। यह एडवाइजरी 5 जनवरी 2025 को जारी पहले परामर्श के क्रम में जारी की गई है। दूतावास ने कहा है कि ईरान में स्थिति लगातार बदल रही है और कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और सुरक्षा बलों के साथ झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं।
भारतीय नागरिकों को प्रदर्शन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने, स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी भारतीय नागरिक अपने पास पासपोर्ट और पहचान पत्र हमेशा तैयार रखें। इंटरनेट सेवाओं पर आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध को देखते हुए, दूतावास ने उन भारतीयों के परिजनों से भी अपील की है जो ईरान में फंसे अपने परिजनों का पंजीकरण भारत से करवा सकते हैं। दूतावास ने आपात स्थिति के लिए कई हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की हैं ताकि किसी भी तरह की सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जा सके।
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी
मदद के लिए, दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन चालू की हैं और कॉन्सुलर मदद के लिए कई कॉन्टैक्ट नंबर और एक ऑफिशियल ईमेल ID शेयर की है. जिन भारतीयों ने अभी तक दूतावास में रजिस्टर नहीं किया है, उनसे विदेश मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसा करने की अपील की गई है, और भारत में परिवारों से अनुरोध किया गया है कि अगर ईरान में इंटरनेट एक्सेस में रुकावट आती है तो वे उनकी ओर से रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
मोबाइल नंबर:
+989128109115
+989128109109
+989128109102
+989932179359
भारतीय नागरिक अपने पास रखें ये दस्तावेज
ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन से जुड़े सभी दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट और आईडी, अपने पास तैयार रखें। इस संबंध में किसी भी तरह की मदद के लिए वे भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।
भारतीय नागरिक जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं
सभी भारतीय नागरिकों से, जो ईरान में हैं और जिन्होंने अभी तक भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द पंजीकरण करा लें। पंजीकरण के लिए एक लिंक दिया गया है, जो दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अगर ईरान में इंटरनेट की समस्या के कारण कोई भारतीय नागरिक पंजीकरण नहीं कर पा रहा है, तो भारत में उनके परिवार वाले यह पंजीकरण करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए कोलंबो : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत […]

Bangladesh: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बांग्लादेश: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण -रहमान 17 फरवरी को लेंगे शपथ ढाका । बांग्लादेश के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब देश की बागडोर संभालने की औपचारिकताएं तेज हो गई हैं। आगामी 17 फरवरी […]