Iran releases 17 Indians caught from cargo ship

मालवाहक जहाज से पकड़े गए 17 भारतीयों को ईरान ने किया रिहा

नई दिल्ली । हाल ही में ईरान ने पुर्तगाली झंडे वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज को पकड़ा था। इस जहाज के चालक दल में 17 भारतीयों सहित कुल 25 लोग सवार थे। भारतीय चालक दल के सदस्यों में शामिल एकमात्र महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को ईरान की सेना ने पहले ही रिहा कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन ने शुक्रवार को एस्टोनिया के विदेश मंत्री मार्गस त्साहकना के साथ पर फोन पर बातचीत की और इसी दौरान उन्होंने चालक दल की रिहाई की जानकारी दी। ईरान के इस्लामी गणराज्य के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में जब्त किए गए पुर्तगाली जहाज के बारे में अमीरअब्दोल्लाहियान ने बातचीत में कहा कि जहाज ने हमारे जल क्षेत्र में अपना रडार बंद कर सुरक्षा को खतरे में डाला था। इसलिए उन्हें न्यायिक नियमों के तहत हिरासत में लिया गया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सलाह दी है कि भारत के लोग अगर इजरायल और ईरान की यात्रा करते हैं तो सावधानी जरूर बरतें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वाटसन ने बताया था कि चालक दल में भारतीय, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, रूसी और एस्टोनियाई नागरिक शामिल थे।

×
Date : 05 May 2024 Posted By : EDITOR
मालवाहक जहाज से पकड़े गए 17 भारतीयों को ईरान ने किया रिहा
News Image

नई दिल्ली । हाल ही में ईरान ने पुर्तगाली झंडे वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज को पकड़ा था। इस जहाज के चालक दल में 17 भारतीयों सहित कुल 25 लोग सवार थे। भारतीय चालक दल के सदस्यों में शामिल एकमात्र महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को ईरान की सेना ने पहले ही रिहा कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन ने शुक्रवार को एस्टोनिया के विदेश मंत्री मार्गस त्साहकना के साथ पर फोन पर बातचीत की और इसी दौरान उन्होंने चालक दल की रिहाई की जानकारी दी। ईरान के इस्लामी गणराज्य के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में जब्त किए गए पुर्तगाली जहाज के बारे में अमीरअब्दोल्लाहियान ने बातचीत में कहा कि जहाज ने हमारे जल क्षेत्र में अपना रडार बंद कर सुरक्षा को खतरे में डाला था। इसलिए उन्हें न्यायिक नियमों के तहत हिरासत में लिया गया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सलाह दी है कि भारत के लोग अगर इजरायल और ईरान की यात्रा करते हैं तो सावधानी जरूर बरतें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वाटसन ने बताया था कि चालक दल में भारतीय, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, रूसी और एस्टोनियाई नागरिक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]