Terrorist attack on Air Force vehicle in Jammu and Kashmir Poonch

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एयरफोर्स के वाहन पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

 

नई दिल्ली :  कश्मीर के पुंछ में आतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। आतंकियों ने सुरनकोट गांव में सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर तोबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना में एयरफोर्स का एक जवान शहीद हो गया है जबकि 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह हमला शाम को पुंछ के शशिधर इलाके में सुरक्षाबलों के जिन दो वाहनों पर फायरिंग हुई है, उनमें एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप पर जा रही थीं।गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस के अतिरिक्त जवानों को इलाके में भेजा गया है और आतंकवादियों का पता लगाने तथा उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है। एयरफोर्स ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शाहसितार के पास भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। स्थानीय सैन्य इकाइयों द्वारा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

×
Date : 05 May 2024 Posted By : EDITOR
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एयरफोर्स के वाहन पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल
News Image

 

नई दिल्ली :  कश्मीर के पुंछ में आतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। आतंकियों ने सुरनकोट गांव में सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर तोबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना में एयरफोर्स का एक जवान शहीद हो गया है जबकि 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह हमला शाम को पुंछ के शशिधर इलाके में सुरक्षाबलों के जिन दो वाहनों पर फायरिंग हुई है, उनमें एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप पर जा रही थीं।गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस के अतिरिक्त जवानों को इलाके में भेजा गया है और आतंकवादियों का पता लगाने तथा उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है। एयरफोर्स ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शाहसितार के पास भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। स्थानीय सैन्य इकाइयों द्वारा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात 10 कार्यों का लोकार्पण और 72 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क डिजिटल लायब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाओं से सज्जित आडिटोरियम भी बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय […]

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय विकास को बड़ी सौगात, देशभर में ₹30 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

📰 Generate e-Paper Clip भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय विकास को बड़ी सौगात, देशभर में ₹30 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर देशभर में हुए कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास सरकार […]