Israeli soldiers entered 2 km into Lebanon

लेबनान में 2 किमी तक घुसे इजराइली सैनिक: हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने 3 टैंक तबाह किए

 

 

लेबनान में 2 किमी तक घुसे इजराइली सैनिक: हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने 3 टैंक तबाह किए, इजराइल के 8 सैनिकों की मौत, 18 घायल

लेबनान के दक्षिणी इलाके में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जारी जमीनी लड़ाई में बुधवार (2 अक्टूबर) को इजराइली सेना 2 किमी अंदर मरून अल-रस गांव पहुंच गई है। BBC के मुताबिक, यहां इजराइली सैनिकों की हिजबुल्लाह के लड़ाकों से मुठभेड़ भी हुई। आमने-सामने की इस लड़ाई में अब तक इजराइल के 8 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हुए हैं। हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजराइल के 3 टैंक भी तबाह कर दिए हैं।
इजराइल लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास, ईरान और यमन में हूतियों से लड़ाई लड़ रहा है। मंगलवार रात ईरान ने इजराइल पर 200 बैलिस्टिक मिसाइल दागी थीं। हालांकि, इजराइल के मुताबिक, ईरान ने उस पर 180 मिसाइलों से हमला किया था।
इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि हमला मोसाद हेडक्वार्टर, नेवातिम एयरबेस और तेल नोफ एयरबेस को निशाना बनाकर किया गया था। ईरान की ज्यादातर मिसाइलों को इजराइल के डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया था।
ईरान के हमले के बाद इजराइल ने UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस के इजराइल आने पर रोक लगा दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इजराइल के विदेश मंत्री ने कहा कि UN चीफ ने ईरान के हमलों की निंदा नहीं की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
बाइडेन बोले- ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला न करे इजराइल
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वो ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइली हमले का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल के पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है, पर उसे इस तरह से नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बाइडेन ने ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध लागू करने की बात भी कही है।

ईरान के हमले के बाद भी इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर एयरस्ट्राइक की। - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

मैं अपने रहबर अली हुसैनी खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश करने आया हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मैं अपने रहबर अली हुसैनी खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश करने आया हूं -यूपी से छोटी-सी भेंट लेकर दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचा मासूम सरवर नई दिल्ली । अमेरिका और इजराइल युद्ध से तनाव पूर्ण हालात में ईरान को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। भारत में भी कश्मीर से लेकर केरल […]