janani express bill hiked by ziqitza health care

ज़िकित्ज़ा हेल्थ केयर द्वारा की गई जननी एक्सप्रेस के देयक में बढ़ोतरी

 

बढ़ते पेट्रोल व डीज़ल के दामों के चलते की गई है बढ़ोतरी
जननी एक्सप्रेस के तहत संचालित एम्बुलेंस के लिए प्रति किलोमीटर देयक दर बढ़ाई
सुचारु रूप से सेवाएं संचालित करने के लिए, और अधिक से अधिक लोगों की सेवा करने के उद्देशय से की गयी है बढ़ोतरी

indore: मध्यप्रदेश में वर्ष 2016 से 108 एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस संचालित करने वाली एशिया की सबसे बड़ी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा अपने जननी एक्सप्रेस सहायक एजेंसी की इस महंगाई के समय में अतिरिक्त वित्तीय सहायता की गई है।
ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर द्वारा जननी एक्सप्रेस के वेंडर के साथ हुए अनुबंध के अनुसार कम्पनी द्वारा प्रति वर्ष उनको दिए जाने वाले देयक में बढ़ोतरी की जाती है। वर्ष 2021 ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर का पाँचवा वर्ष है और कंपनी द्वारा जननी एक्सप्रेस सुविधा लगातार 5 वर्षों से अपने वेंडर की सहायता से संचालित की जा रही है। वर्तमान टेंडर सितम्बर 2021 मे समाप्त होने जा रहा है, नए टेंडर की प्रक्रिया एनएचएम द्वारा शुरू कर दी गई है।
ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड श्री जीतेन्द्र शर्मा के अनुसार, “वर्तमान परिस्थतियों मे सेवा संचालन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है, परन्तु एक टीम के रूप में हम जननी सेवाओं की महत्ता को समझते हुए मिल कर इन चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं। जिकित्जा हेल्थकेयर लिमिटेड हमेशा की तरह अपने साथी वेंडर्स के साथ है और आगे भी रहेगी। कंपनी अपने वेंडर्स को आश्वस्त करती है कि टेंडर की सफलता पूर्वक समाप्ति पर एग्रीमेंट की शर्तो के अनुसार समस्त ड्यू पेमेंट मय सिक्योरिटी डिपॉजिट आपके फुल एंड फाइनल के साथ कर दिया जावेगा। ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर अपने वेंडरों की सहायता से जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम हमारे सम्माननीय जननी वेंडर्स का जननी एंबुलेंस सेवा का संचालन करने के लिए धन्यवाद और आभार देते हैं। हर साल कंपनी द्वारा पेट्रोल व डीज़ल के प्रति किलोमीटर देयक दर में वृद्धि की जाती है। कंपनी द्वारा पूर्व में जनवरी 2021 में 0.65 रुपये की अतिरिक्त मूल्य वृद्धि की जा चुकी है। उसके पश्चात अनुबंध की शर्तों के अनुसार चौथी वार्षिक मूल्य वृद्धि जुलाई 2021 से लागू हुई है जिसके तहत 0.57 रुपये की वृद्धि पात्र वेंडर को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, कंपनी द्वारा अगस्त माह से फिर एक बार देयक मूल्य में बढ़ोतरी की जा रही है, बढ़ते पेट्रोल व डीज़ल की कीमतों को देखते हुए। अगस्त 2021 से कंपनी द्वारा अपने वेंडर को 0.50 रुपये की अतिरिक्त मूल्य बढ़ोतरी प्रदान की जा रही है जिससे आपातकालिन जननी एक्सप्रेस एम्बुलैंस सेवाओं का निर्बाध रूप से संचालन किया जा सके और लोगों की आपातकाल में सहायता की जा सके। इसके साथ ही, जुलाई माह में चलाये गए किलोमाटर की तुलना में अगस्त माह में अतिरिक्त किलोमीटर एम्बुलेंस चलाये जाने पर, 1 रुपये प्रति किलोमीटर के अनुसार अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगो को सेवाएं दी जा सकें। ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड ने वर्तमान कोविड महामारी के काल में मध्यप्रदेश की जनता की सेवा को सर्वोपरी रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, और कंपनी द्वारा वर्तमान टेंडर की समाप्ति तक सेवाओं का सुचारू रूप से संचालन जारी रहेगा।

×
Date : 04 August 2021 Posted By : EDITOR
ज़िकित्ज़ा हेल्थ केयर द्वारा की गई जननी एक्सप्रेस के देयक में बढ़ोतरी
News Image

 

बढ़ते पेट्रोल व डीज़ल के दामों के चलते की गई है बढ़ोतरी
जननी एक्सप्रेस के तहत संचालित एम्बुलेंस के लिए प्रति किलोमीटर देयक दर बढ़ाई
सुचारु रूप से सेवाएं संचालित करने के लिए, और अधिक से अधिक लोगों की सेवा करने के उद्देशय से की गयी है बढ़ोतरी

indore: मध्यप्रदेश में वर्ष 2016 से 108 एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस संचालित करने वाली एशिया की सबसे बड़ी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा अपने जननी एक्सप्रेस सहायक एजेंसी की इस महंगाई के समय में अतिरिक्त वित्तीय सहायता की गई है।
ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर द्वारा जननी एक्सप्रेस के वेंडर के साथ हुए अनुबंध के अनुसार कम्पनी द्वारा प्रति वर्ष उनको दिए जाने वाले देयक में बढ़ोतरी की जाती है। वर्ष 2021 ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर का पाँचवा वर्ष है और कंपनी द्वारा जननी एक्सप्रेस सुविधा लगातार 5 वर्षों से अपने वेंडर की सहायता से संचालित की जा रही है। वर्तमान टेंडर सितम्बर 2021 मे समाप्त होने जा रहा है, नए टेंडर की प्रक्रिया एनएचएम द्वारा शुरू कर दी गई है।
ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड श्री जीतेन्द्र शर्मा के अनुसार, "वर्तमान परिस्थतियों मे सेवा संचालन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है, परन्तु एक टीम के रूप में हम जननी सेवाओं की महत्ता को समझते हुए मिल कर इन चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं। जिकित्जा हेल्थकेयर लिमिटेड हमेशा की तरह अपने साथी वेंडर्स के साथ है और आगे भी रहेगी। कंपनी अपने वेंडर्स को आश्वस्त करती है कि टेंडर की सफलता पूर्वक समाप्ति पर एग्रीमेंट की शर्तो के अनुसार समस्त ड्यू पेमेंट मय सिक्योरिटी डिपॉजिट आपके फुल एंड फाइनल के साथ कर दिया जावेगा। ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर अपने वेंडरों की सहायता से जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम हमारे सम्माननीय जननी वेंडर्स का जननी एंबुलेंस सेवा का संचालन करने के लिए धन्यवाद और आभार देते हैं। हर साल कंपनी द्वारा पेट्रोल व डीज़ल के प्रति किलोमीटर देयक दर में वृद्धि की जाती है। कंपनी द्वारा पूर्व में जनवरी 2021 में 0.65 रुपये की अतिरिक्त मूल्य वृद्धि की जा चुकी है। उसके पश्चात अनुबंध की शर्तों के अनुसार चौथी वार्षिक मूल्य वृद्धि जुलाई 2021 से लागू हुई है जिसके तहत 0.57 रुपये की वृद्धि पात्र वेंडर को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, कंपनी द्वारा अगस्त माह से फिर एक बार देयक मूल्य में बढ़ोतरी की जा रही है, बढ़ते पेट्रोल व डीज़ल की कीमतों को देखते हुए। अगस्त 2021 से कंपनी द्वारा अपने वेंडर को 0.50 रुपये की अतिरिक्त मूल्य बढ़ोतरी प्रदान की जा रही है जिससे आपातकालिन जननी एक्सप्रेस एम्बुलैंस सेवाओं का निर्बाध रूप से संचालन किया जा सके और लोगों की आपातकाल में सहायता की जा सके। इसके साथ ही, जुलाई माह में चलाये गए किलोमाटर की तुलना में अगस्त माह में अतिरिक्त किलोमीटर एम्बुलेंस चलाये जाने पर, 1 रुपये प्रति किलोमीटर के अनुसार अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगो को सेवाएं दी जा सकें। ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड ने वर्तमान कोविड महामारी के काल में मध्यप्रदेश की जनता की सेवा को सर्वोपरी रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, और कंपनी द्वारा वर्तमान टेंडर की समाप्ति तक सेवाओं का सुचारू रूप से संचालन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह, भारत यादव को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी; जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने […]

इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में उद्यमों ने दिखाई रुचि; आईपीओ की तैयारी, वित्तीय अनुशासन एवं विकास पूंजी पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन इंदौर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम […]