Japan Airlines plane in flames on Runway

भूकंप और सुनामी के बाद जापान में हुआ बड़ा हादसा

 

नई दिल्ली। जापान के टोक्यो एयरपोर्ट पर लैंड करते हुए प्लेन में आग लग गई। एयरपोर्ट के अधिकारी इस बारे में कोई भी अतिरिक्त जानकारी देने से बच रहे हैं, लेकिन जापानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि दूसरे विमान से टकराने की वजह से यह भयावह हादसा हुआ है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इस हादसे की जद में आकर कितने लोगों की जान गई है, लेकिन भूकंप और सुनामी के बाद हुए इस विमान हादसे ने पूरे देश को दहला कर रख दिया है। आपको बता दें कि जिस विमान में आग लगी है, उसका नंबर JAL 516 है। उधर, इस हादसे से संबंधित कई वीडियोज सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे विमान आग के गोले में तब्दील हो चुकी है। इसके अलावा अग्निशमन दल की ओर से राहत एवं बचाव कार्य का सिलसिला भी तेज कर दिया गया है। इस राहत एवं बचाव कार्य के अंतर्गत अब तक 250 से भी अधिक लोगों को बचा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एक रात में पूरा देश खत्म कर देंगे, वो रात कल की हो सकती है – ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एक रात में पूरा देश खत्म कर देंगे, वो रात कल की हो सकती है – ट्रंप की ईरान को खुली धमकी UNN: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने एक बार फिर ईरान को खुली धमकी दी है. सोमवार रात को व्हाइट हाउस में […]

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]