Jharkhand Chunav 2024 Congress' first list

Jhrakhand Chunav 2024: झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट- देखें सूची

 

Jhrakhand Chunav 2024: झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट देखें सूची

21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, जामताड़ा से इरफान अंसारी, रामगढ़ से ममता देवी को टिकट

रांची/ नई दिल्ली- कांग्रेस ने मंगलवार को झारखंड विधान सभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी करते हुए 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इसमें कई समीकरणों का ध्‍यान रखा गया है तो वहीं इंडी गठबंधन को लेकर कई चर्चाएं भी सामने आ रही हैं. इधर पहली सूची में जामताड़ा से कैबिनेट मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी, जमशेदपुर पूर्व से अजय कुमार, जमशेदपुर पश्चिम से मंत्री बन्ना गुप्ता और जरमुंडी से पूर्व मंत्री बादल पत्र लेख को उम्‍मीदवार घोषित कर दिया है. झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.
कांग्रेस ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार और कुछ अन्य मंत्रियों के नाम हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के कुछ घंटों के बाद यह सूची जारी की गई. उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है. भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है. कुमार जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को उनके वर्तमान क्षेत्र जामताड़ा से फिर से मैदान में उतारा गया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान पहली बार नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान पहली बार नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा – यह नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे में आईएएफ की बढ़ती पहुंच का है प्रदर्शन नई दिल्ली । भारतीय वायु सेना का एक सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान गुरुवार को पहली बार नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यह इस […]

एनआईए की पश्चिम बंगाल के 9 स्थानों पर छापेमारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एनआईए की पश्चिम बंगाल के 9 स्थानों पर छापेमारी -भांगर विस्फोट मामला: देसी बम बरामदगी के बाद तेज हुई जांच -संभावित आतंकी एंगल की भी पड़ताल कोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के भांगर विस्फोट मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के विभिन्न इलाकों में […]