Kashmir attack- Lashkar's organization TRF took responsibility

कश्मीर हमला- लश्कर के संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी: डॉक्टर-6 मजदूरों की मौत, 3 बिहार के

 

कश्मीर हमला- लश्कर के संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी: डॉक्टर-6 मजदूरों की मौत, 3 बिहार के

श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रविवार देर रात हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि TRF चीफ शेख सज्जाद गुल इस हमले का मास्टरमाइंड था। गांदरबल के गगनगीर इलाके में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे की टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर आतंकियों ने फायरिंग की। हमले में बडगाम के डॉक्टर शहनवाज मीर और पंजाब-बिहार के 6 मजदूरों की जान चली गई।
हमले के बाद गांदरबल और गगनगीर के जंगलों में रात से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और अब नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) भी पहुंच गई है। हमले में 2-3 आतंकी शामिल, 1 महीने रेकी की सूत्रों ने बताया कि गगनगीर आतंकी हमले में TRF के 2-3 आतंकवादी शामिल हैं। यह पिछले एक महीने से कंस्ट्रक्शन साइट की रेकी कर रहे थे। इसके चलते ही आतंकी हमले के तुरंत बाद फरार होने में कामयाब रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रैली को संबोधित कर कहा, 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रैली को संबोधित कर कहा, 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा कोलकाता । बीजेपी के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के मथुरापुर और कृष्णानगर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। टीएमसी […]

149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह -सीएम धामी और शंकराचार्य ने किए प्रथम दर्शन चमोली। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के तहत चमोली जिले स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधिवत रूप से खोल दिए गए। करीब 149 […]