Jyotiraditya Scindia said Congress is a government of lies and loot

सांवेर विधानसभा : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले – कांग्रेस झूठ और लूट की सरकार

 

सांवेर विधानसभा : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले – कांग्रेस झूठ और लूट की सरकार

भाजपा विश्वास और विकास की

विपक्ष ने यह कल्पना भी नहीं की थी की नर्मदा का जल सांवेर में आयेगा – तुलसी सिलावट

सांवेर – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को सांवेर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही सांवेर की जनता से तुलसीराम सिलावट को विजय बनाने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि 2003 के कालखंड के को याद करो तो हमें भोपाल और इंदौर की सड़कों को हमें ढूंढना पड़ता था। सड़कों में इतने गड्डे थे, कि पता ही नहीं चलता था कि गड्ढा कहां है और सड़क कहां। कांग्रेस के शासनकाल में 4000 किमी सड़कें थी, 18 वर्षों में शिवराज सिंह और भाजपा सरकार ने 5 लाख किमी सड़कों का निर्माण किया। लाइट भी केवल रात के 2 बजे से 4 बजे तक ही आती थी, बच्चों को मोमबत्ती या लालटेन में पढ़ाई करना पड़ती थी। भाजपा जो बोलती है वो करती है, तुलसी सिलावट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]