Rahul Gandhi's advice to those celebrating TMC's defeat

टीएमसी की हार पर जश्न मनाने वालों को राहुल गांधी की हिदायत

टीएमसी की हार पर जश्न मनाने वालों को राहुल गांधी की हिदायत

कांग्रेस नेताओं से बोले— छोटी राजनीति छोड़ें, लोकतंत्र के बड़े खतरे को समझें

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के भीतर उभरे मतभेदों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को कड़ी नसीहत दे दी है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (तृणमूल कांग्रेस) की हार पर खुशी जताने वाले नेताओं की आलोचना करते हुए इसे “छोटी राजनीति” करार दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, कि कुछ कांग्रेसी और अन्य विपक्षी दल टीएमसी की हार पर जश्न मना रहे हैं, जबकि उन्हें व्यापक राजनीतिक परिदृश्य को समझने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है और असम व बंगाल के जनादेश की “चोरी” इसी का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट कहा, यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का मामला है। छोटी राजनीति को दरकिनार कर हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।
यह बयान ऐसे समय में आया है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर होने जा रही है। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में घोषित 293 सीटों के नतीजों के अनुसार, भाजपा ने 206 सीटों पर जीत दर्ज कर दो-तिहाई बहुमत से अधिक सीटें हासिल कर ली हैं, जबकि टीएमसी 81 सीटों तक सिमट गई। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को राज्य में केवल 2 सीटें मिलीं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 1 सीट पर संतोष करना पड़ा। अन्य दलों में एआईएसएफ और आम जनता उन्नयन पार्टी को भी सीमित सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘यूथ आइकॉन’ बनने चले समय रैना पर ₹3 लाख का जुर्माना! आखिर क्यों पड़ी Netflix को उनकी जरूरत?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘यूथ आइकॉन’ बनने चले समय रैना पर ₹3 लाख का जुर्माना! आखिर क्यों पड़ी Netflix को उनकी जरूरत? एक तरफ विवादों में घिरे स्टैंडअप कॉमेडियन, दूसरी ओर Netflix के बड़े शो में एंट्री… ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के अपने पुराने विवाद को लेकर समय रैना को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार […]

Madhya Pradesh: जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर होगी चर्चा युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा वर्ष 2027 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के लिए दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला […]