कल्याण सिंह ने माता-पिता का दिया नाम सार्थक किया, आम लोगों को संबल देने वाले नेता: PM मोदी - Update Now News

कल्याण सिंह ने माता-पिता का दिया नाम सार्थक किया, आम लोगों को संबल देने वाले नेता: PM मोदी

 

लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी जमकर तारीफ की। मोदी ने कहा कि उनके माता-पिता ने कल्याण सिंह नाम रखा था, जिसे उन्होंने सार्थक किया और जीवनभर भर जनकल्याण के लिए काम करते रहे।पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने जनकल्याण को जीवन का मंत्र बनाया और बीजेपी, जनसंघ और पूरे परिवार को एक विचार के लिए, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित किया। कल्याण सिंह देश के कोने-कोने में पहचाने गए। मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह ने हमेशा देश के लिए काम किया। वह अंतिम सांस तक देश के लिए काम किया। चाहे विधायक रहे, चाहे सीएम रहे, चाहे गवर्नर रहे, हमेशा जनसामान्य के नेता का वह प्रतीक बने। दुख जताते हुए मोदी ने कहा कि ऐसी एक मूल्यवान शख्सियत, सामर्थ्यवान नेता हमने खोया है। हम उनके संकल्पों को पूरा करने में कोई कसर न छोड़ें। भगवान कल्याण सिंह जी को अपने चरणों में स्थान दें। प्रभु राम उनके परिवार और देश में जो भी उन्हें मानते हैं, उन हर दुखी जन को ढांढस दें। यही मेरी प्रार्थना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]