Kill and break as much as you want we will continue to protect the

जितना मारना-तोड़ना है तोड़ो हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे

-बिहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस कार्यालय पर हमला को लेकर राहुल गांधी बोले

पटना । बिहार में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पटना में बीजपेी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सत्य और अहिंसा की जीत होती है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर हिंदी में लिखा कि सत्य और अहिंसा के आगे। असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर हमला बोलने के बाद पटना में झड़प हुई। एक वीडियो में दोनों दलों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के झंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने बीजेपी कार्यकताओं ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव कर दिया।
बिहार के मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा कि जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बिहार का हर बेटा एक मां के अपमान के लिए कांग्रेस को करारा जवाब देगा। हम इसका बदला लेंगे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता आशुतोष ने सीएम नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह झड़प सरकार की मिलीभगत से हुई है। आशुतोष ने कहा कि करारा जवाब दिया जाएगा। यह सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। नीतीश कुमार गलत कर रहे हैं। इससे पहले दरभंगा पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि बस यही बचा है इनका काम। सरकार में रहते हुए ये इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी लड़ाई मतदाताओं के लिए है। हम किसी भी सूरत में यह स्वीकार नहीं करेंगे कि गुजरात से लाकर यहां मतदाताओं का पंजीकरण कराया जा रहा है और बिहार के मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग और सरकार पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रही है।

×
Date : 29 August 2025 Posted By : EDITOR
जितना मारना-तोड़ना है तोड़ो हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]