Kishtwar army got a big success

किश्तवाड़: सेना के हाथ लगी बड़ी सफलता, किश्तवाड़ में मारा गया जैश का कमांडर सैफुल्लाह, 2 और भी ढेर

किश्तवाड़: सेना के हाथ लगी बड़ी सफलता, किश्तवाड़ में मारा गया जैश का कमांडर सैफुल्लाह, 2 और भी ढेर

किश्तवाड़: जम्मू कश्मीर से एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना के जवानों ने किश्तवाड़ में 3 आतंकी मार गिराया है. इसमें जैश का कमांडर सैफुल्लाह अपने दो साथियों के साथ मारा गया है. पुलिस ने चार आतंकियों पर इनाम रखा था. पिछले डेढ़ महीने से चार आतंकियों को किश्तवाड़ और आसपास के इलाकों में देखा गया था जिसके बाद पुलिस ने इन पर इनाम राशि रखी थी.
इस बीच जम्मू क्षेत्र में एक और मुठभेड़ शुरू होने की खबर आई है. अखनूर के केरी बट्टल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी जारी है. सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से खबर है कि अखनूर में हुई घटना में एक JCO और एक अन्य कर्मी बुरी तरह घायल हुए हैं. फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…
दोनों ओर से जमकर गोलियां चलीं. इसी गोलीबाड़ी में 3 आतंकवादी मारे गए. बता दें कि सेना की ओर से 9 अप्रैल से किश्तवाड़ के छत्रू जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गुरुवार को भी मुठभेड़ हुई थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाकों को चारों ओर से घेर लिया है. जब सेना के जवान तलाशी रहे थे इसी दौरान आतंकियों ने अचानक से जवानों पर गोलीबारी कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन 47 देशों को निर्यात कर रहा बासमती चावल किसानों के लिए धन की कमी नहीं, […]