Shri Ram temple, atmosphere of enthusiasm in Madhya Pradesh

Madhya Pradesh : अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण- प्रतिष्ठा के पूर्व मध्यप्रदेश में उत्साह का वातावरण

 

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण- प्रतिष्ठा के पूर्व मध्यप्रदेश में उत्साह का वातावरण

संस्कृति विभाग ने विविध गतिविधियों की रूपरेखा बनाकर किया अमल

भोपाल : भारतीय समाज में उच्च जीवन मूल्यों के प्रतीक भगवान श्रीराम के अयोध्या में दिव्य मंदिर में प्राण- प्रतिष्ठा के पूर्व मध्यप्रदेश में उत्साह का वातावरण बना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय गर्व के प्रतीक भगवान श्रीराम के मंदिर के गर्भ गृह में प्राण- प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या जा रहे प्रदेश के यात्रियों स्वागत और विभिन्न रेलों के प्रस्थान होने पर समारोह पूर्वक पुष्पवर्षा का निर्णय लिया था। इसके अनुसार प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई है। प्रदेश के शहरों और ग्रामों में रोशनी और प्राण- प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को हर घर दीप जलाने की तैयारी की गई है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में श्रीराम कथा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें गायन, कथावाचन, राम रक्षा स्रोत, रामचरितमानस पाठ भी हो रहे हैं। विभिन्न स्पर्धाएं हो रही हैं। इसके पुरस्कृत प्रतिभागी गणतंत्र दिवस के दिन जिला मुख्यालयों में सम्मानित किए जाएंगे। संस्कृति विभाग की जनजातीय लोक कला और बोली विकास अकादमी ने प्रदेश के श्रीराम मंदिरों का सर्वेक्षण किया है। पुस्तक ‘श्रीराम महात्म्य और महिमा’ भी प्रकाशित की गई है।
पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों की श्रंखला
मध्यप्रदेश में उज्जैन में त्रिवेणी कला संग्रहालय में तीन दिवसीय श्री लीला समारोह सम्पन्न हो चुका है। ऐसे ही कार्यक्रम मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर,रतलाम के कालीका माता मंदिर, नलखेला, सलकनपुर सीहोर, देवास के माता मंदिरों और छिंदवाड़ा के जामसांवली, सतना के चित्रकूट, टीकमगढ़ के कुण्डेश्वर, पन्ना के सलेहा और छतरपुर के खजुराहो में भी हुए हैं। कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतर्गत दतिया, ओरछा, ग्वालियर,रामवन सतना, देवतालाब रीवा, मऊगंज, मैहर, नागौर सतना, सिंग्रामपुर, नोहटा, तेंदूखेड़ा और दमोह में भी सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं। प्रदेश में आस्था और संस्कृति के प्रचार- प्रसार और दिव्य वातावरण निर्माण के लिए जिलों में अलग-अलग स्थानों पर प्रभात फेरी और कलश यात्रा के अभियान जन अभियान के सहयोग से संचालित हो रहे हैं।
पांच लाख लड्डुओं का प्रसाद पहुंचेगा अयोध्या
प्रदेश में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन की तरफ से बाबा महाकाल का पांच लाख लड्डुओं का प्रसाद अयोध्या भेजा जा रहा है जो 22 जनवरी को अयोध्या में वितरित होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गत 15 जनवरी को उज्जैन प्रवास में स्वयं भी लड्डू बनाने के पुनीत कार्य में भागीदारी की है। प्रदेश के मंदिरों और उसके आसपास के इलाकों में स्वच्छता अभियान चल रहा है। पवित्र नदियों और जलाशयों में दीपदान और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश के मंदिरों में प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखने के लिए एलईडी व्यवस्था
दिनांक 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण- प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में किया जाएगा। स्थानीय कलाकार श्रीराम- जानकी जी से संबंधित चित्र, शिल्प, रंगोली आदि का प्रदर्शन और आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिचर्चा, नृत्य नाटिका और भजन संध्या से जुड़ेंगे। आम नागरिक इन कार्यक्रमों को देखने- सुनने पहुंचेंगे।
चित्रकूट बनेगा विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल
चित्रकूट में हर साल रामायण मेला लगेगा। चित्रकूट में आयोजित श्रीराम वन पथ गमन न्यास की पहली बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि श्रीराम वन पथ गमन मार्ग के सभी प्रमुख स्थानों का विकास किया जाएगा। चित्रकूट को अयोध्या की तरह बनाया जाएगा। चित्रकूट में भी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां 22 जनवरी तक निरंतर चलेंगी। वर्षभर के कार्यक्रमों का कैलेंडर बनाया जा रहा है। विभिन्न सरकारी विभाग एकीकृत शहरी विकास योजना के माध्यम से चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा UNN: ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग […]

India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर हुई अहम चर्चा आकाश अंबानी ने जियो के AI इकोसिस्टम की जानकारी प्रधानमंत्री को दी PM […]