Lok Sabha Election 2024 PM Modi a road show in Kolkata

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने कोलकाता में किया मेगा रोड शो, TMC पर साधा जमकर निशाना

 

Kolkata : देश में सातवें चरण का चुनाव अंतिम दौर में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कोलकाता में रोड शो किया है। पीएम मोदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। कोलकाता में रोड शो से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री सारदा मायेर बाड़ी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और ‘वोट जिहाद’ को बढ़ावा देने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवाओं के अधिकार छीनने का आरोप लगाया। बारासात में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बिना कलकत्ता हाईकोर्ट के जजों पर सवाल उठाने के लिए उनकी आलोचना की और आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या तृणमूल कांग्रेस प्रतिकूल फैसलों के बाद अब न्यायधीशों के पीछे भी ‘अपने गुंडे’ छोड़ देगी? उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में तृणमूल ने ओबीसी को जो धोखा दिया, उसकी पोल अदालत ने खोल दी है। भ्रष्टाचार से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ के अपने संकल्प के बाद उनकी नई गारंटी है कि ‘जिसने खाया है, उससे बाहर निकालूंगा और जिसका खाया है, उसको लौटाऊंगा’। प्रधानमंत्री ने रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के कुछ संन्यासियों के खिलाफ बनर्जी की हालिया टिप्पणियों पर भी रोष जताया और आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक के तुष्टीकरण के लिए इन सामाजिक-धार्मिक संगठनों को धमकाया जा रहा है।

×
Date : 29 May 2024 Posted By : EDITOR
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने कोलकाता में किया मेगा रोड शो, TMC पर साधा जमकर निशाना
News Image

 

Kolkata : देश में सातवें चरण का चुनाव अंतिम दौर में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कोलकाता में रोड शो किया है। पीएम मोदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। कोलकाता में रोड शो से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री सारदा मायेर बाड़ी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और ‘वोट जिहाद' को बढ़ावा देने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवाओं के अधिकार छीनने का आरोप लगाया। बारासात में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बिना कलकत्ता हाईकोर्ट के जजों पर सवाल उठाने के लिए उनकी आलोचना की और आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या तृणमूल कांग्रेस प्रतिकूल फैसलों के बाद अब न्यायधीशों के पीछे भी ‘अपने गुंडे' छोड़ देगी? उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में तृणमूल ने ओबीसी को जो धोखा दिया, उसकी पोल अदालत ने खोल दी है। भ्रष्टाचार से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा' के अपने संकल्प के बाद उनकी नई गारंटी है कि ‘जिसने खाया है, उससे बाहर निकालूंगा और जिसका खाया है, उसको लौटाऊंगा'। प्रधानमंत्री ने रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के कुछ संन्यासियों के खिलाफ बनर्जी की हालिया टिप्पणियों पर भी रोष जताया और आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक के तुष्टीकरण के लिए इन सामाजिक-धार्मिक संगठनों को धमकाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]