Lok Sabha Election 2024 PM Modi country Sudhanshu Trivedi

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में PM मोदी की लहर – सुधांशु त्रिवेदी

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में PM मोदी की लहर – सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा ने बड़ी जीत का दावा किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि पहले चरण के चुनाव में पीएम मोदी के पक्ष में देश की जनता एकजुट नजर आ रही है और निश्चित रूप से एक लहर दिख रही है। दूसरी तरफ, ‘इंडिया’ गठबंधन और उनके स्वघोषित नेता राहुल गांधी की तथाकथित ‘करेंट’ की बिजली भी गुल नजर आ रही है।
उन्होंने पहले चरण के चुनाव से ही भाजपा की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि आगाज यह बताता है कि चुनाव का अंजाम क्या होगा। देश के भिन्न-भिन्न अंचलों में आज जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, उसमें मतदान का जो मनोभाव दिखा है वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक मजबूत और निर्णायक सरकार देने के लिए बहुत ही दृढ़ता के साथ नजर आया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी आश्वस्त है कि प्रथम चरण में पिछली बार से कहीं अधिक सीटें जीतकर अपने विजय के अंतर को प्रभावी एवं निर्णायक ढंग से बढ़ाने में सफल होगी। भाजपा उन राज्यों में भी छलांग मारने जा रही है, जहां अभी तक पार्टी को उतना महत्पपूर्ण नहीं माना जाता है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि नफरत की दुकान का कोई भी सामान प्रभावी होता नजर नहीं आ रहा है। प्रथम चरण का मतदान समाप्त होने तक एक बात और स्पष्ट हो गई है कि पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है, लेकिन राहुल गांधी अभी भी अमेठी से नामांकन करने का साहस नहीं बटोर पाए हैं।

×
Date : 20 April 2024 Posted By : EDITOR
Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में PM मोदी की लहर – सुधांशु त्रिवेदी
News Image

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में PM मोदी की लहर - सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा ने बड़ी जीत का दावा किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि पहले चरण के चुनाव में पीएम मोदी के पक्ष में देश की जनता एकजुट नजर आ रही है और निश्चित रूप से एक लहर दिख रही है। दूसरी तरफ, 'इंडिया' गठबंधन और उनके स्वघोषित नेता राहुल गांधी की तथाकथित 'करेंट' की बिजली भी गुल नजर आ रही है।
उन्होंने पहले चरण के चुनाव से ही भाजपा की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि आगाज यह बताता है कि चुनाव का अंजाम क्या होगा। देश के भिन्न-भिन्न अंचलों में आज जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, उसमें मतदान का जो मनोभाव दिखा है वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक मजबूत और निर्णायक सरकार देने के लिए बहुत ही दृढ़ता के साथ नजर आया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी आश्वस्त है कि प्रथम चरण में पिछली बार से कहीं अधिक सीटें जीतकर अपने विजय के अंतर को प्रभावी एवं निर्णायक ढंग से बढ़ाने में सफल होगी। भाजपा उन राज्यों में भी छलांग मारने जा रही है, जहां अभी तक पार्टी को उतना महत्पपूर्ण नहीं माना जाता है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि नफरत की दुकान का कोई भी सामान प्रभावी होता नजर नहीं आ रहा है। प्रथम चरण का मतदान समाप्त होने तक एक बात और स्पष्ट हो गई है कि पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है, लेकिन राहुल गांधी अभी भी अमेठी से नामांकन करने का साहस नहीं बटोर पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]