Congress President Mallikarjun Kharge surrounded PM Modi

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को घेरा, बोले-नहीं पूरा हुआ एक भी वादा

किशनगंज । बिहार के चुनावी मैदान में शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उतर गए। खड़गे ने किशनगंज के बहादुरगंज स्थित लोहागाड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि 2014 का चुनाव हो या 2019 का चुनाव, जितने भी वादे किए गए थे, एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। मोदी जी झूठों के सरदार हैं। यह चुनाव जम्हूरियत को बचाने के साथ-साथ संविधान को बचाने का चुनाव है।
उन्होंने आगे कहा कि कोई हिंदू के नाम पर तो कोई मुसलमान के नाम पर आप को भड़काने की कोशिश करेगा, लेकिन आपको गुमराह नहीं होना है। अगर आप गुमराह होते हैं तो ये लोग संविधान बदल देंगे। आज राजद, सीपीएम, सीपीआई, कांग्रेस सभी एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं।
बता दें कि किशनगंज लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के मोहम्मद जावेद और जदयू के मुजाहिद आलम के बीच है। पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद जावेद ने बड़ी जीत हासिल की थी।

×
Date : 20 April 2024 Posted By : EDITOR
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को घेरा, बोले-नहीं पूरा हुआ एक भी वादा
News Image

किशनगंज । बिहार के चुनावी मैदान में शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उतर गए। खड़गे ने किशनगंज के बहादुरगंज स्थित लोहागाड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि 2014 का चुनाव हो या 2019 का चुनाव, जितने भी वादे किए गए थे, एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। मोदी जी झूठों के सरदार हैं। यह चुनाव जम्हूरियत को बचाने के साथ-साथ संविधान को बचाने का चुनाव है।
उन्होंने आगे कहा कि कोई हिंदू के नाम पर तो कोई मुसलमान के नाम पर आप को भड़काने की कोशिश करेगा, लेकिन आपको गुमराह नहीं होना है। अगर आप गुमराह होते हैं तो ये लोग संविधान बदल देंगे। आज राजद, सीपीएम, सीपीआई, कांग्रेस सभी एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं।
बता दें कि किशनगंज लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के मोहम्मद जावेद और जदयू के मुजाहिद आलम के बीच है। पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद जावेद ने बड़ी जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]