Lok Sabha proceedings adjourned amid uproar by opposition

विपक्ष के जोरदार हंगामें के बीच लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित

विपक्ष के जोरदार हंगामें के बीच लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित

नई दिल्ली । बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के निर्देश पर प्रश्न काल शुरू हुआ। विपक्षी दल विभिन्न मुद्दों को उठाने की मांग कर रहे थे, लेकिन स्पीकर ने प्रश्न काल को सुचारू रूप से चलाने की अपील की। इस पर हंगामा बढ़ता चला गया और सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
लोकसभा में सदन की कार्यवाही विपक्षी दलों के हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले लोकसभा स्पीकर ने विपक्ष से प्रश्न काल सुचारु रुप से चलाने की अपील की, लेकिन विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा और सदन में लगातार नारेबाजी होती रही, जिससे कार्यवाही बाधित हुई और अंततः स्थगित करनी पड़ गई।
गौरतलब है कि बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है और यह सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मणिपुर को लेकर बजट पेश करने वाली हैं। साथ ही वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर भी संसद की मुहर लगाई जा सकती है। विपक्षी दल मणिपुर में भड़की ताजा हिंसा, परिसीमन और भाषा विवाद को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today Pune: Pune witnessed a deeply emotional and significant milestone as the Foundation Stone Ceremony of the LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences took place at Nandoshi, Sinhagad Road. The occasion was marked by a […]

MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी मालवा को मिली 1000 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात 972 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से होगा 72 कि.मी. लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे का उन्नयन और पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]