madhya pradesh Direct flights from Indore to Rewa will start

Madhya Pradesh: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ 40 वरिष्ठ यात्रियों ने किया अपना पहला हवाई सफर

इंदौर से रीवा के लिए सोमवार से सीधी फ्लाइट शुरू

इंदौर तक हवाई सेवा से विन्ध्यवासियों को बड़े शहरों से जुड़ने की सुविधा मिली है : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

नई हवाई सेवा विन्ध्य को सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े व्यावसायिक केन्द्र से जोड़ेगी : मंत्री श्री विजयवर्गीय

इंदौर : इंदौर से रीवा के लिए सोमवार से सीधी फ्लाइट शुरू हो गई है। देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल इंदौर पर इस अवसर पर बहुत खुशनुमा और उत्साहजनक माहौल रहा। रीवा एयरपोर्ट की स्थापना के बाद विन्ध्य में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। रीवा से इंदौर के लिए इंडिगो की 72 सीटर हवाई जहाज की सुविधा शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विन्ध्यवासियों का आज वर्षों का सपना पूरा हो रहा है। इंदौर तक हवाई सेवा की सुविधा से विन्ध्यवासी कई बड़े शहरों से सीधे जुड़ जाएंगे। देश ही नहीं कई विदेश के शहरों के लिए भी अब जाना सुगम हो गया है। यह हवाई सेवा क्षेत्र में पर्यटन, शिक्षा और उद्योगों के विकास को गति देगी। विन्ध्य में मनोरम जलप्रपात, सुंदर वन और टाइगर रिजर्व, कई प्रसिद्ध मंदिर, सीमेंट और थर्मल पावर के बड़े कारखाने स्थित हैं। हवाई सेवा की सुविधा से विन्ध्य में तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि रीवा में एयरपोर्ट के निर्माण में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा श्री शिवराज सिंह चौहान एवं विन्ध्य के सांसदों ने सराहनीय योगदान दिया।

समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि आज केवल एक फ्लाइट नहीं आई है। आज विन्ध्य के लिए विकास की सौगात आई है। हवाई सेवा के माध्यम से रीवा और विन्ध्य क्षेत्र सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े व्यावसायिक केन्द्र और मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर से जुड़ गया है। इससे दोनों क्षेत्रों में उद्योग और व्यापार के विकास को गति मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सही मायनों में विन्ध्य के विकास पुरूष हैं। उनके के जिद और जुनून ने विन्ध्य के विकास को नए आयाम दिए हैं। इस हवाई सेवा ने उज्जैन के महाकाल भगवान और मैहर की माँ शारदा के स्थलों को जोड़ दिया है। हमारी सरकार के प्रयासों से बाणसागर बांध का पानी विन्ध्य के जिन क्षेत्रों में पहुंचा वहाँ पर धरती सोना उगलने लगी। यहाँ के लोगों की क्रय शक्ति तेजी से बढ़ी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल और उनकी टीम के लगातार प्रयासों से पिछले 15 वर्षों में रीवा की तस्वीर बदल गई है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने हवाई सेवा देने वाली इंडिगो के अधिकारियों से किराये को लिमिट में रखने और हवाई सेवा के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।
सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि आज से विन्ध्य के विकास को पंख लग गए हैं। लगातार प्रयासों को आज सफलता मिली है। सांसद सतना श्री गणेश सिंह ने कहा कि इंदौर तक हवाई सेवा की सुविधा मिलने से विन्ध्य क्षेत्र देश के बड़े शहरों से सीधे जुड़ गया है। पिछले दो वर्षों में पूरे प्रदेश में हवाई सेवा का तेजी से विस्तार हुआ है। एयर एंबुलेंस और हेली सेवा जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। सांसद सीधी डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि आज से रीवा का ग्लोबनाइजेशन हो गया है। अब दो दिन की यात्रा दो घंटे में पूरी हो रही है। समारोह में विधायक मैहर श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत इंडिगो एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट वरूण द्विवेदी ने किया। समारोह में लोक गायिका राखी द्विवेदी ने मनोहारी लोकगीत गाए। इंदौर से प्रथम फ्लाइट से आने वाले सभी यात्रियों का रीवा में भव्य स्वागत किया गया। राम दरबार सामाजिक संस्था के सदस्यों ने पुष्पवर्षा और वैदिक मंत्रों से यात्रियों का स्वागत किया। समारोह में विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

×
Date : 22 December 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ 40 वरिष्ठ यात्रियों ने किया अपना पहला हवाई सफर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]