One day job fair on 06 January

Madhya Pradesh – Indore : एक दिवसीय रोजगार मेला 06 जनवरी को

एक दिवसीय रोजगार मेला 06 जनवरी को

इंदौर – इंदौर जिले के बेरोजगार आवेदकों को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय (युवा संगम) रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था और जिला उद्योग केन्द्र इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले का आयोजन 06 जनवरी 2025 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नन्दानगर इन्दौर में किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में आवेदकों को कॅरियर बनाने का सुनहरा अवसर के साथ-साथ व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिये लोन की प्रकिया के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। साथ ही रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे-इन्दौर स्टील, विशाल फेब, रूपरंग, मोजेक वर्क स्कील, अल्ट्रोज टेक्नोलॉज, पटेल मोटर्स, नवशक्ति बॉयो कॅयर, उर्जा टेक सर्विसेस, आई०एफ०एफ० ओवरसिज, बी-एबल आदि कम्पनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कम्पनियों द्वारा लगभग 300 से अधिक विभिन्न पदों जैसे सेल्स एक्जिकिटीव, टेलीकॉलर, पेकिंग, सैल्स, टीमलिडर, ड्राइवर, बैकआफिस, हैल्पर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, टेलर, सुरक्षा गार्ड आदि पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे । उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में उत्तीर्ण एवं तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लेकर आएं ।

×
Date : 31 December 2024 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh – Indore : एक दिवसीय रोजगार मेला 06 जनवरी को
News Image

एक दिवसीय रोजगार मेला 06 जनवरी को

इंदौर - इंदौर जिले के बेरोजगार आवेदकों को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय (युवा संगम) रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था और जिला उद्योग केन्द्र इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले का आयोजन 06 जनवरी 2025 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नन्दानगर इन्दौर में किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में आवेदकों को कॅरियर बनाने का सुनहरा अवसर के साथ-साथ व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिये लोन की प्रकिया के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। साथ ही रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे-इन्दौर स्टील, विशाल फेब, रूपरंग, मोजेक वर्क स्कील, अल्ट्रोज टेक्नोलॉज, पटेल मोटर्स, नवशक्ति बॉयो कॅयर, उर्जा टेक सर्विसेस, आई०एफ०एफ० ओवरसिज, बी-एबल आदि कम्पनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कम्पनियों द्वारा लगभग 300 से अधिक विभिन्न पदों जैसे सेल्स एक्जिकिटीव, टेलीकॉलर, पेकिंग, सैल्स, टीमलिडर, ड्राइवर, बैकआफिस, हैल्पर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, टेलर, सुरक्षा गार्ड आदि पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे । उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में उत्तीर्ण एवं तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लेकर आएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]