The new year has begun, the country is immersed in celebration

Happy New Year 2025: नए साल का हुआ आगाज, जश्न में डूबा देश

Happy New Year 2025: नए साल का हुआ आगाज, जश्न में डूबा देश

दुनिया में सबसे पहले न्यूजीलैंड में साल 2025 का आगाज हुआ. ऑकलैंड में लोगों ने नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया और यहां पर शानदार आतिशबाजी देखने को मिली.

नई दिल्ली: नए साल 2025 का आगाज हो चुका है। ऐसे में पूरे देश में जश्न का माहौल है और सभी लोग उत्साहित हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग नए साल के आगाज को सेलिब्रेट कर रहे हैं। तरह-तरह के उत्सव हो रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि आने वाला साल सभी के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। नए साल को लेकर हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल है। लोगों की भारी भीड़ बाजारों में दिखाई दे रही है। लग ही नहीं रहा है कि ये आधी रात का समय है। हर कोई जगा हुआ है और दिल खोलकर नए साल का स्वागत कर रहा है।
यूपी के लखनऊ में नए साल की धूम
यूपी के लखनऊ में नए साल की धूम है। लोग नए साल का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। वीडियो में लोग जमकर नाचते-गाते दिख रहे हैं।
मध्य प्रदेश के भोपाल में जश्न
मध्य प्रदेश के भोपाल में नए साल 2025 का स्वागत करते हुए लोग नाचते और जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में नए साल का जश्न
हिमाचल प्रदेश के मनाली में लोग नए साल का जश्न मनाते हुए दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मनाली में खूब चहल पहल देखी जा रही है।
मुंबई स्थित मरीन ड्राइव पर जश्न
महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मरीन ड्राइव पर लोग नए साल 2025 का स्वागत करते हुए आतिशबाजी देखने और जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]